{"_id":"574694ef4f1c1ba22c691dd3","slug":"modi-govt-2-years-eggs-thrown-at-bjp-s-yatra-in-surat-patel-women-hold-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीजेपी की विकास यात्रा पर पाटीदारों ने फेंके अंडे, औरतों ने बजाई थाली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीजेपी की विकास यात्रा पर पाटीदारों ने फेंके अंडे, औरतों ने बजाई थाली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
थाली बजाकर बीजेपी का विरोध करती महिलाएं।
- फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने की खुशी में गुजरात के सूरत में बुधवार (25 मई) को बीजेपी ने 'गौरव विकास यात्रा' निकाली। लेकिन पार्टी नेताओं को करांज विधानसभा क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ गया। हुआ यूं कि रैली वारचा से गुजर रही थी और तभी पाटीदार समुदाय की महिलाएं घरों से बाहर निकल आईं और थाली बजाकर विरोध दर्ज कराने लगीं। कई जगहों पर तो बीजेपी नेताओं के ऊपर अंडे भी फेंके गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी ने केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में आनंदी बेन पटेल सरकार के दो साल पूरे होने पर विकास गौरव यात्रा निकालने का फैसला किया था। विकास यात्रा बुधवार दोपहर मारुति चौक से शुरू हुई और कई रिहाइशी इलाकों से गुजरी।
सूरत शहर के मेयर अशमिता श्रिरोया, करांज विधायक जनक बगदाना, सूरत से सांसद दर्शना जारदोश ने भी इस यात्रा में भाग लिया था। यह पूरा इलाका पाटीदार बहुल है। विरोध को देखते हुए पहले से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद रैली पर अंडे फेंके गए और पाटीदार समुदाय की औरतों ने कम से कम पांच जगह थाली बजाकर विरोध किया।
सूरत शहर के बीजेपी अध्यक्ष नितिन भईयावाला ने कहा,” हमने करांज विधानसभा में विकास गौरव यात्रा निकाली, इसी तरह की रैली दूसरी जगाहों पर भी निकाली जाएंगी। हमने महसूस किया की पाटीदार समुदाय खुश नहीं है। लेकिन हमें लगता है कि अगले कुछ दिनों में हम उनका समर्थन फिर पा लेंगे।”
विज्ञापन
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के सह संयोजक धार्मिक मालवीय ने कहा, 'इस यात्रा के माध्यम से बीजेपी हमारा समर्थन लेना चाहती थी, लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा।'