फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi Government will not reduce oil prices

तेल की कीमतें नहीं घटाएगी सरकार, जेटली बोले- कमाई नहीं होगी तो पैसा कहां से आएगा

Thu, 21 Sep 2017 05:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Sep 2017 05:49 AM IST
विज्ञापन
modi Government will not reduce oil prices
केंद्र ने महंगे पेट्रोल और डीजल के लिए राज्य सरकारों के भारी-भरकम टैक्स को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वह इन पर लगाए जाने वाले अपने उत्पाद शुल्क में कटौती नहीं करेगी।
विज्ञापन


वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तेल मूल्यों में बढ़ोतरी पर केंद्र का रुख साफ करते हुए कहा कि सरकार को रेवेन्यू चाहिए। बगैर कमाई के सरकार सार्वजनिक खर्च में इजाफा नहीं कर सकेगी और इसका अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह आश्वासन जरूर दिया कि तेल कीमतों में जल्द ही कमी आएगी। 
विज्ञापन


तेल कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र की ओर से सफाई देते हुए जेटली ने कहा कि सरकार चलाने के लिए राजस्व की जरूरत होती है। कमाई नहीं होगी तो हाईवे कहां से बनेंगे। अन्य विकास कार्य कैसे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सार्वजनिक खर्च बढ़ाया है। विकास दर में जो बढ़ोतरी हो रही है वह सार्वजनिक खर्च में की गई बढ़ोतरी और एफडीआई की बदौलत है। अगर सार्वजनिक खर्च घटता है तो सामाजिक योजनाओं के खर्चों में कटौती करनी पड़ेगी।  

क्या केंद्र के टैक्स में हिस्सेदारी नहीं लेगा विपक्ष?  
तेल मूल्यों पर सरकार की आलोचना पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए जेटली ने कहा कि जिन राज्यों में इन दलों की सरकार है, उन्हें भी केंद्र की टैक्स वसूली में हिस्सेदारी मिल रही है। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वसूले गए टैक्स का 42 फीसदी राज्यों को मिलता है। क्या विपक्ष शासित राज्यों में टैक्स कम है? 

इस वजह से बढ़ी हैं कीमतें 
जेटली ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई और डिमांड में असंतुलन जिम्मेदार है। इसके अलावा अमेरिका में तूफान की वजह से भी इसकी कीमतें बढ़ी हैं क्योंकि वहां इससे रिफाइनिंग लागत बढ़ गई है। 

 

राज्यों में तेल कीमतों पर वैट का हिस्सा 

modi Government will not reduce oil prices
राज्य       कीमतें

महाराष्ट्र ==46.52 फीसदी
 
आंध्र ==38.82 फीसदी 

मध्य प्रदेश== 38.79 फीसदी 

पंजाब ==36.04 फीसदी 

हिमाचल ==27 फीसदी 

दिल्ली ==27 फीसदी 

हरियाणा== 26.25 फीसदी 

यूपी== 33 फीसदी (पेट्रोल)

उत्तराखंड==  32.7 (पेट्रोल)

राजस्थान==  34.7 (पेट्रोल)

ओडिशा==  26 (पेट्रोल, डीजल) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed