इंतजार खत्म, देश की 54 फीसदी महिलाओं को मोदी सरकार कल देगी बड़ा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की 54 फीसदी महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान संक्रमण से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तोहफा देने जा रही है। सोमवार से देश भर के 3200 से ज्यादा जन औषधि केंद्रों पर सुविधा सैनेटरी नेपकिन उपलब्ध हो सकेगी।
केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार इसे लॉन्च करेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार की इस सस्ती नैपकिन के बाजार में आते ही अन्य कंपनियां भी अपने उत्पाद की कीमतों में कमी ला सकती हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढ़ाई रुपये की कीमत वाले पैड को 10 रुपये के पैकेट में बेचा जाएगा, जिसमें चार पैड मिलेंगे। सरकार का दावा है कि बॉयोडिग्रेडेबल होने की वजह से स्वच्छ भारत अभियान को भी मदद मिल सकेगी।
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताय कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुविधा बॉयोडिग्रेडेबल सैनेटरी नैपकिन को लॉन्च किया था, जिसे अब जनऔषधि केंद्रों पर लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
चूंकि ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिलती है। इसलिए सरकार का लक्ष्य है कि सबसे पहले इन इलाकों में इसे उपलब्ध कराया जाए। ताकि कोई भी महिला मासिक धर्म के दौरान होने वाले संक्रमण की चपेट में न आ सके।
केंद्रों को मिला टारगेट, कंपनियों पर पड़ेगा असर
बताया जा रहा है कि सरकार ने सुविधा नैपकिन को महिलाओं में बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक जनऔषधि केंद्र को लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। साथ ही इसे लेकर जिला स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी दिए हैं। ताकि देश में महिलाओं के लिए सैनेटरी नेपकिन सस्ती हो सकें।
सूत्रों की मानें तो सुविधा की वजह से अन्य कंपनियों पर बड़ा असर पड़ेगा। हालांकि मंत्रालय के अधिकारी भी मानते हैं कि इसमें कुछ माह का वक्त जरूर लग सकता है।
फोन एप से भी की जा सकेगी ऑर्डर
सूत्रों की मानें तो सरकार डिजिटल इंडिया के तहत फोन एप के जरिए भी महिलाओं को सुविधा सैनेटरी नैपकिन की निशुल्क होम डिलीवरी उपलब्ध करा सकती है। हालांकि फिलहाल इसके लिए कोई योजना नहीं है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि नेपकिन को बढ़ावा देने के लिए इसे ई मार्केट से जोड़ा जशएगा।