{"_id":"5af9fc4f4f1c1bd7408b55e1","slug":"modi-government-submits-draft-cauvery-management-scheme-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी मामला: केंद्र ने प्रबंधन योजना का मसौदा सुप्रीम कोर्ट को सौंपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कावेरी मामला: केंद्र ने प्रबंधन योजना का मसौदा सुप्रीम कोर्ट को सौंपा
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कावेरी प्रबंधन योजना का मसौदा सुप्रीम कोर्ट को सौंप दिया है, ताकि कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के बीच सही तरीके से जल बंटवारा सुनिश्चित किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और जस्टिस एएम खानविल्कर व डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने मसौदे को रिकॉर्ड पर लेते हुए विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पीठ ने केंद्रीय जल संसाधन सचिव से कहा, ‘हम देखेंगे कि मसौदा सुप्रीम कोर्ट के 16 फरवरी के फैसले के मुताबिक है या नहीं। इसके बाद 16 मई को विचार कर योजना को मंजूरी दी जाएगी।’ हालांकि, शीर्ष अदालत योजना में कोई बदलाव नहीं करेगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने 8 मई को केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के सचिव को समन भेजकर 14 मई को मसौदे के साथ पेश होने का आदेश दिया था।
अदालत ने केंद्र को चेतावनी दी थी कि चार दक्षिणी राज्यों के बीच जल बंटवारे पर योजना नहीं बनाना 16 फरवरी के आदेश की घोर अवमानना है। सुप्रीम कोर्ट ने 16 फरवरी को केंद्र सरकार को कावेरी जल प्रबंधन पर योजना बनाकर पेश करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन