{"_id":"590ea5064f1c1b966b441e39","slug":"modi-government-plans-to-give-free-health-check-up-and-lower-it-slab-facilities-to-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को मिलेगी टैक्स में छूट, फ्री हेल्थ चेकअप और कैशलेस मेडिकल सर्विस ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
महिलाओं को मिलेगी टैक्स में छूट, फ्री हेल्थ चेकअप और कैशलेस मेडिकल सर्विस
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 07 May 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
pregnant
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में करीब आधी आबादी होने के बावजूद महिलाओं को लैंगिंग असमानता का आज भी सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार एक बड़ा प्लान ला आ रही है। इस प्लान के मुताबिक महिलाओं को टैक्स में छूट और उनको हेल्थ चेकअप दिया जाएगा।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अकेली रहने वाली महिलाओं के लिए मोदी सरकार एक टैक्स पॉलिसी लेकर के आ रही है। इस पॉलिसी के तहत महिलाओं को टैक्स में छूट मिलेगी। इतना ही नहीं आधार से जुड़े हेल्थ कार्ड्स बनाए जाएंगे, जिनकी मदद से महिलाएं चेकअप करा सकेंगी और प्रेग्नेंट महिलाएं कैशलेस मेडिकल सर्विस पा सकेंगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में मंत्रियों की टीम इस पर काम कर रही है और इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी। इसमें महिलाओं के लिए स्वच्छ खाने की चीजों और उनके लिए पब्लिक टॉयलेट्स की संख्या बढ़ाने का भी ध्यान रखा जा रहा है। लिंग-आधारित हिंसा के चलते उन्हें मुफ्त चिकित्सा और कानूनी समर्थन, परामर्श और आश्रय प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन