फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government gave more money than West Bengal to Congress government: Smriti Irani

मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल को कांग्रेस सरकार के मुकाबले ज्यादा पैसा दिया: स्मृति इरानी

Thu, 24 Jan 2019 07:06 PM IST
अजय सिंह भाषा, जयनगर
भाषा, जयनगर Published by: अजय सिंह Updated Thu, 24 Jan 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Modi government gave more money than West Bengal to Congress government: Smriti Irani
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल को पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में अधिक फंड दिया है। इरानी ने दक्षिणी 24 परगना जिले में एक रैली में कहा कि संप्रग सरकार ने राज्य को एक लाख करोड़ रुपये दिये जबकि मोदी सरकार ने 14 वें वित्त आयोग के तहत राज्य को 2.80 लाख करोड़ रुपये दिये।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ने केंद्र की स्वास्थ्य योजना ‘आयुष्मान भारत’ को अस्वीकार करने को लेकर भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता पर प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी से पूछिए कि वह ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य योजना के विरुद्ध क्यों हैं जिसके तहत राज्य के गरीब लोग इलाज के लिए 5 लाख रुपये प्रति परिवार का लाभ उठा सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में अन्य केंद्रीय योजनाओं के अलावा जनधन योजना से 2.26 लाख लोग लाभान्वित हुए। उन्होंने केंद्र के प्रति ‘आभारी नहीं होने को लेकर’ उनकी निंदा की।
विज्ञापन


इरानी ने गठबंधन की कोशिश करने को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी की निंदा की जबकि इन दलों ने उन्हें : ममता : सत्ता में आने में सहयोग नहीं किया था। उन्होंने कहा, ‘‘अब आप कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने का सपना देख रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा का उत्पीड़न सहा है और उन्होंने लोगों से एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य सरकार की निंदा की और बनर्जी पर जानबूझकर लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के कार्यक्रमों को रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed