फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government gave important role to tmc mp nusrat jahan and bjp mp pragya singh thakur

मोदी सरकार ने पहली बार सांसद बनीं नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी

Sat, 14 Sep 2019 08:17 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 14 Sep 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
Modi government gave important role to tmc mp nusrat jahan and bjp mp pragya singh thakur
प्रज्ञा सिंह ठाकुर-नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

17वीं लोकसभा के लिए संसद की स्थायी समितियों का गठन हो गया है। इस बार भाजपा को इसकी कमान मिली है। जबकि पिछली लोकसभा में इनकी अध्यक्षता कांग्रेस सांसदों के पास थी। पहली बार संसद भवन पहुंचीं भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को अहम जिम्मेदारी दी गई है। नुसरत को जहां जल संसाधन मामलों के लिए बनी संसदीय कमेटी का सदस्य बनाया गया है। वहीं इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा सांसद संजय जायसवाल के हाथों में होगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन



भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रेलवे पर बनी कमेटी का सदस्य बनाया गया है। फारूक अब्दुल्ला भी इस कमेटी के सदस्य हैं। वहीं इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह करेंगे। इस बार वित्त और विदेश मंत्रालय से जुड़ी स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्षता कांग्रेस को नहीं सौंपी गई है। पिछली लोकसभा के दौरान इन स्टैंडिंग कमेटियों की अध्यक्षता कांग्रेस के हाथ में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरप्पा मोइली जहां वित्तीय मामलों के तो शशि थरूर विदेश मामलों पर बनी स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष थे। इस बार इन दोनों अहम कमेटियों की कमान भाजपा सांसदों को सौंपी गई है। हजारीबाग से भाजपा सांसद जयंत सिन्हा को वित्त और पीपी चौधरी को विदेश मंत्रालय से जुड़ी स्टैंडिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसे लेकर शुक्रवार देर रात को लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की है। 

राहुल गांधी अब रक्षा मामलों की समिति के सदस्य

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अभिषेक मनु सिंघवी और शिवसेना के संजय राउत को रक्षा मामलों की समिति में शामिल किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद जुएल ओराम होंगे। हाल ही में टीडीपी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए टीजी वेंकटेश को परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की समिति की कमान सौंपी गई है। पहले यह जिम्मेदारी तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन के पास थी। डेरेक को मानव संसाधन विकास संबंधी समिति में शामिल किया गया है। इस समिति अध्यक्षता भाजपा के सत्यनारायण जटिया करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed