फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government approved purchase of 15 LCH Limited Series Light Combat Helicopters

बड़ा फैसला: मोदी सरकार ने 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खरीद को दी मंजूरी, सेना बनेगी सशक्त

Wed, 30 Mar 2022 08:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 30 Mar 2022 08:55 PM IST
सार

इस प्रोजेक्ट पर 3,887 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इन हेलीकाप्टरों के रख-रखाव के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर 377 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।  

विज्ञापन
Modi government approved purchase of 15 LCH Limited Series Light Combat Helicopters
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@BJP4 INDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हुई। इसमें 15 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) की लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन के तहत खरीद को मंजूरी दी गई। इस पर 3,887 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इन हेलीकाप्टरों के रख-रखाव के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर 377 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलएसपी) एक स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित अत्याधुनिक आधुनिक लड़ाकू हेलीकॉप्टर है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसमें मूल्य के हिसाब से 45 फीसदी स्वदेशी सामग्री का प्रयोग किया गया है। वहीं, इसके एसपी संस्करण में मूल्य के हिसाब से स्वदेशी सामग्री का 55 फीसदी से अधिक प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, LCH दुनिया का एकमात्र हमला करने वाला हेलीकॉप्टर है, जो 5000 मीटर की ऊंचाई पर हथियारों और ईंधन के काफी भार के साथ उतर और उड़ान भर सकता है। यह बर्फ की चोटियों पर माइनस 50 डिग्री सेल्सियस से लेकर रेगिस्तान में 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने बीईएल के साथ किया अनुबंध
वहीं, रक्षा मंत्रालय ने भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 3,102 करोड़ रुपये के दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं। अनुबंध बेंगलुरु और हैदराबाद इकाइयों के साथ किया गया है। इसके मुताबिक, रक्षा मंत्रालय और बीईएल-बेंगलुरु ने वायुसेना के युद्धक विमानों के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रानिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) सूट की आपूर्ति के लिए अनुबंध किया है। इसकी कुल लागत लगभग 1,993 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, बीईएल-हैदराबाद वायुसेना को इंस्ट्रूमेंटेड इलेक्ट्रानिक वारफेयर रेंज (आइईडब्ल्यूआर) की आपूर्ति करेगा। इसकी लागत करीब 1,109 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed