फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government achievements present in assi ghat Varanasi.

कर्तव्य पथ के दो वर्ष: अस्सी घाट पर खुला मोदी सरकार की उपलब्धियों का पिटारा

Thu, 26 May 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 May 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
Modi government achievements present in assi ghat Varanasi.
- फोटो : Amar Ujala
नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जन-जन को बताने के लिए झांकियां सजाई, स्टाल लगाए और नाटक व नृत्य के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। अस्सी घाट पर आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ भी अनूठे अंदाज में हुआ। समाज के सबसे कमजोर वर्ग के नुमाइंदों मोची, मांझी और डोम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया। इस मौके पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठन के तमाम बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


अस्सी घाट पर अलग-अलग मंत्रालय की ओर से स्टाल लगाकर योजनाओं के बारे में आमजन को बताया गया। इसमें नमामि गंगे, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सांसद आदर्श ग्राम योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, कौशल विकास, स्टार्टअप इंडिया, ई-रिक्शा योजना, किसान बीमा योजना और ई-बोट योजना से जुड़े स्टाल और झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


शाम छह बजे आमंत्रित मुख्य अतिथियों मुकुंद राम (मोची), बैजनाथ (मांझी), गोपाल निषाद (मांझी), कल्लू (डोम) निशा (डोम) ने संयुक्त रूप से कर्तव्य पथ पर दो वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत निवेदिता शिक्षा सदन, गोपीराधा बालिका इंटर कालेज, दीक्षा म्यूजिक अकादमी, कस्तूरबा बालिका विद्यालय और अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मोदी सरकार के दो साल के कामकाज का बखान किया। समारोह में भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक रवींद्र जायसवाल, प्रदीप अग्रहरि, रतन सिंह, शंकर गिरी, सुधीर मिश्र, हंसराज विश्वकर्मा, संजय भारद्वाज, नंदजी पांडेय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डॉ. हरेंद्र राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed