#GST: 80 मिनट के ऐतिहासिक मेगा शो के यादगार लम्हें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#GST: 80 मिनट के ऐतिहासिक मेगा शो के यादगार लम्हें
उपस्थित लोगों का अभिवादन लेते हुए आगे बढ़ते हैं और अपने-अपने स्थान पर आसीन होते हैं। फिर शुरू होता है राष्ट्रगान और उसके बाद जेटली का स्वागत भाषण जो लगभग 15 मिनट तक चलता है। उसके बाद प्रधानमंत्री का उद्बोधन और अंत में राष्ट्रपति द्वारा समापन भाषण और ये बजा घंटा। ठीक मध्यरात्रि का वह पल उनके लिए नियति से साक्षात्कार का क्षण था, जो 14 अगस्त, 1947 के गवाह नहीं बन पाए थे।
गीता और जीएसटी
पीएम ने कहा कि गीता में 18 अध्याय हैं और यह महज संयोग है कि जीएसटी काउंसिल की 18 बैठकों के बाद यह सपना साकार हो रहा है।
रामगोपाल यादव की बिगड़ी तबियत
चाणक्य, तिलक और आइंस्टीन का जिक्र
पीएम ने कहा कि चाणक्य के अनुसार कोई चीज आपकी पहुंच से कितनी ही बाहर क्यों न हो, उसे हासिल करना कितना ही कठिन क्यों न हो, परिश्रम और तपस्या से उसे प्राप्त किया जा सकता है। जीएसटी उसकी मिसाल है। आइंस्टीन के एक कथन का भी उन्होंने हवाला दिया जिसमें इस महान वैज्ञानिक ने कहा था कि दुनिया में सबसे कठिन इनकम टैक्स को समझना है।
कब से हो रही है लागू करने की कोशिश
राष्ट्रपति, पीएम और वित्त मंत्री के भाषण सुनकर आप कंफ्यूज हो सकते हैं कि आखिर इसकी शुरुआत कब हुई थी। पीएम ने कहा कि यह 23 सालों की मेहनत का नतीजा है, जबकि राष्ट्रपति ने इसे 14 साल की यात्रा बताया जबकि जेटली ने कहा कि इसमें 15 साल लगे।
#GST: 80 मिनट के ऐतिहासिक मेगा शो के यादगार लम्हें
दो भाषाओं में भाषण
जेटली ने अपना संबोधन अंग्रेजी में शुरू किया लेकिन जैसे ही जीएसटी की यात्रा की शुरुआत के संदर्भ में राष्ट्रपति का जिक्र आया वह हिंदी में स्विच कर गए और फिर पूरा भाषण इसी भाषा में दिया। उन्होंने राष्ट्रपति को इस यात्रा का सबसे बड़ा गवाह करार दिया क्योंकि यूपीए के शासनकाल में 2002 में उनके वित्त मंत्री रहते ही जीएसटी से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ था जिसे बाद में संशोधित कर एनडीए लागू किया गया।
पीएम के भाषण के दौरान तीसरी पंक्ति में बैठे सपा नेता रामगोपाल यादव को मुख्तार अब्बास नकवी ने आदर के साथ पहली पंक्ति में बिठाया। हालांकि इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई, इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और उनके पुत्र सांसद अक्षय यादव उनका हाथ पकड़कर बाहर ले गए। संक्षिप्त उपचार के बाद रामगोपाल यादव फिर से सभा में लौटे और अंत तक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
#GST: 80 मिनट के ऐतिहासिक मेगा शो के यादगार लम्हें
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने वापस जाने के वक्त खासतौर से रुककर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से हाथ मिलाया और जीएसटी में उनकी भूमिका के लिए किया धन्यवाद।
भारत माता की जय के लगे नारे
सभा की शुरूआत में भारत माता की जय के नारे भाजपा नेताओं ने लगाए। रतन टाटा भी इस दौरान सभा में मौजूद देखे गए।