फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Government 7th Anniversary : JP Nadda, PM Modi vaccine coronavirus covid-19 congress toolkit

सात साल पूरे: नड्डा बोले- मोदी वैक्सीन बोल विपक्ष ने उठाए सवाल, अब टीके के लिए मचाया कोहराम

Sun, 30 May 2021 01:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 30 May 2021 01:41 PM IST
सार

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आत्मविश्वास जागा।  इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि कुछ लोग साधक होते हैं और कुछ लोग बाधक।

विज्ञापन
Modi Government 7th Anniversary :  JP Nadda, PM Modi vaccine coronavirus covid-19 congress toolkit
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वैक्सीन के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए नड्डा ने कहा कि पहले कोरोना के टीके को मोदी वैक्सीन बताया और हमारे वैज्ञानिकों का मनोबल तोड़ने की कोशिश की, लेकिन अब वे वैक्सीन के लिए चिल्ला रहे हैं। साथ ही नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का आत्मविश्वास जागा। देश आत्मनिर्भर की राह पर चल पड़ा है। 

विज्ञापन


विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि आज जो कोविड वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं, ये वही लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन पर रिसर्च होने के वक्त भारत के आत्मविश्वास को तोड़ने काम किया।वैक्सीन के ट्रायल पर विपक्षी सवाल उठाते थे, इसे भाजपा की वैक्सीन कहते थे।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग साधक होते हैं और कुछ लोग बाधक होते हैं। साधक का काम है साधना करना और हमें पता है कि बाधा पहुंचाने वाले भी हमेशा मिलेंगे, लेकिन हमें अपने रास्ते से डिगना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना में अपनों को खोने वालों बच्चों की मदद करेगी सरकार
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के कारण अपने परिजनों को खोने वाले बच्चों के लिए विशेष योजना बनाई है। योजना के तहत उन्हें 18 वर्ष के आयु के बाद मासिक भत्ता दिया जाएगा। 23 वर्ष की आयु के बाद 10 लाख रुपये की राशि दी मिलेगी और मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

आरोप, स्वास्थ्य के वादे कर झाड़ लिया पल्ला

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग हमारे ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहेंगे। ये वो लोग हैं, जो कभी वैक्सीन पर देश का मोरल तोड़ते थे, जिन्होंने मोहल्ला क्लीनिक, प्रशासन पर बड़ी-बड़ी बात कही थीं, लेकिन जब कोरोना काल आया तो सारा विषय केंद्र सरकार पर छोड़ दिया।

नड्डा ने कहा कि देश का मनोबल तोड़ने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने कोरोना को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान दिए। कभी लॉकडाउन पर सवाल खड़े किए, कभी वैक्सीन पर रिसर्च के समय भी कई सवाल उठाए।

 उन्होंने कहा कि इस विपत्ति काल में हमारे बहुत से लोगों को तकलीफ हुई है, वो हम सबकी और सारे समाज की तकलीफ है। लेकिन जिस नीयत और ताकत के साथ पीएम मोदी जी ने इस देश को आगे बढ़ाने और इस संक्रमण से लड़ने का निश्चय किया है, निश्चित रूप से हमें इसमें सफलता मिलेगी।
 

सेवा दिवस पर एक लाख गांवों में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे मदद
नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को एक प्रधान सेवक के रूप में देश की सत्ता को संभालते हुए आज 7 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भाजपा कोरोना संक्रमण काल में इसे सेवा दिवस के रूप में मना रही है। आज एक लाख गांवों और बस्तियों में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता सेवाभाव से जरूरतमंदों की सेवा करते हुए उनकी उनकी हर मुसीबत को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि चाहे वो राहत सामग्री हो, राशन किट हो, भोजन की व्यवस्था हो, बुजुर्गों को दवाएं पहुंचानी हो और इसके साथ-साथ उनकी टेस्टिंग करानी हो, ऑक्सीजन या अन्य चीजों की व्यवस्था करनी हो। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता इस काम में तल्लीन हैं। नड्डा ने कहा कि हमारे सभी सांसद, मंत्री और सभी विधायकों ने तय किया है कि वो इस संक्रमण काल में भी लॉकडाउन में सारे प्रोटोकॉल को मानते हुए कम से कम दो गांवों या बस्तियों में जाकर वो सेवा कार्यों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed