फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi did not fullfill any promises made: Azam

बादशाह ने नहीं किया कोई भी वादा पूरा : आजम

Mon, 04 Jul 2016 05:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 04 Jul 2016 05:28 AM IST
विज्ञापन
Modi did not fullfill any promises made: Azam
आजम खां - फोटो : amar ujala

सूबे की सपा सरकार के कद्दावर मंत्री आजम खां ने कहा कि देश का बादशाह झूठ बोलता है। बादशाह ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। झूठ बोलने वाला राजा नहीं ठग है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को नसीहत दी कि वह अपने रिश्तों को कायम रखे। क्योंकि दंगा करने व कराने वाले किसी के नहीं होते हैं। 

विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान भेजने की जो बात कही जाती है,  उससे उन्हें बेहद दुख होता है। रविवार को बिजनौर के कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में विधायक रुचिवीरा की ओर से आयोजित ई-रिक्शा वितरण समारोह में आजम खां ने कहा कि देश में औरत को वह हक नहीं मिल रहा, जो उन्हें मिलना चाहिए।
विज्ञापन


दुनियाभर में औरतों की हालत बेहद खराब है। औरतें सुबह से शाम तक नौकरी पर जाती है और बच्चों को पालती है। उन्होंने कहा कि ऐसे भी तर्जुबे हैं कि तवायफ भी खानदानी औरत बन गई और अपना घर चला रही है। आजम खां ने कहा कि अगर घर का मुखिया खराब है, तो उसकी औलाद भी अच्छी नहीं होगी। बाप कातिल है तो बेटा जरूर बदमाश होगा। उन्होंने कहा कि देश का बादशाह झूठा है वह देश को बर्बाद कर रहा है। बादशाह ने गरीबों के खाते में 15 से 20 लाख रुपये पहुंचाने की बात कही, पर किसी के खाते में एक भी पैसा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय बेचने की बात कहने वाले बादशाह ने सूट भी इतना महंगा पहना कि कोई मुगल बादशाह भी नहीं पहन सकता। ये हाल हमारे देश के बादशाह का है। आजम खां ने कहा कि जब लोकतंत्र की बुनियाद टेढ़ी होगी, तो इमारत कैसे अच्छी होगी। आजम ने कहा कि उन्हें मुजफ्फरनगर का दंगाई साबित किया गया। जांच में उनका कोई नाम नहीं आया। 

दंगा करने वालों को भेजा लोकसभा

Modi did not fullfill any promises made: Azam
आजम खान - फोटो : PTI

जिसने दंगा कराया उसे लोकसभा भेज दिया गया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बिना कहा कि बडे़ सिर वाले जो देश को तोड़ रहे हैं वह केंद्र की सरकार को चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के बादशाह ई - रिक्शा  के नाम पर व्यापार कर रह हैं।  

बादशाह ने नोएडा में दो लाख की ई रिक्शा दी है। यह रिक्शा अपने दोस्त से खरीदकर दी है। दो प्रतिशत ब्याज भी लगाया गया है। आजम ने कहा कि उन्होंने पहले किस्त में 600 करोड़ की ई रिक्शा दी। अगली सरकार बनने पर कोई पैरों से रिक्शा चलाता नहीं मिलेगा। सभी के पास मोटर वाली रिक्‍शा होगी।

आजम खां ने कहा कि  केंद्र की भाजपा सरकार में ढाई गुना गाय के मांस का आयात बढ़ा है। देश के पांच से लेकर दस सितारा होटल तक में  खुलेआम गाय काटी जा रही है। अगर ये बात गलत हो तो वह अपने हाथ कहीं अंगुली कटवा देंगे। आजम खां ने कहा कि उन्हें जब पाकिस्तान की बात कही जाती है, तो दिल दुखता है। उन जैसे सच्चे देश भक्त के बारे में इस तरह की बातें की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed