फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi degree row: Gujarat HC sends notices to information panel, Kejriwal.

मोदी डिग्री विवाद: हाईकोर्ट ने जारी किया केजरीवाल और सूचना पैनल को नोटिस

Tue, 21 Jun 2016 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
Modi degree row: Gujarat HC sends notices to information panel, Kejriwal.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर हुए विवाद में अब गुजरात हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। ये नोटिस मुख्य सूचना आयुक्त और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी किया गया। कोर्ट ने पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर हुए विवाद पर डाली गई याचिका की सुनवाई के दौरान नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


दरअसल गुजरात विश्वविद्यालय ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर करके केंद्रीय सूचना आयोग के उस आदेश को निरस्त करने की अपील की थी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की हासिल डिग्रियों पर सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया था।
विज्ञापन


इसी मामले में जस्टिस एसएच वोरा ने सूचना आयुक्त एम. श्रीधर आचार्युलु और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी करके जवाब मांगा।

गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि विश्वविद्यालय, सूचना आयोग के सामने किसी भी कार्यवाही में पक्षकार नहीं है इसलिए ये आदेश गुजरात विश्वविद्यालय के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी की डिग्री को लेकर विवाद

Modi degree row: Gujarat HC sends notices to information panel, Kejriwal.
न्यायाधीश एसएच वोरा ने गुजरात विश्वविद्यालय की उस दलील पर ये नोटिस जारी किया जिसमें कहा गया कि मोदी की डिग्री का विवरण साझा करने की मांग की गई थी। इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सवाल खड़े कर रही है। इसके साथ-साथ और भी कई मुद्दे हैं जिनके सहारे आम आदमी पार्टी पीएम मोदी को घेरना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी की शैक्षिक योग्यता को फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है।

दायर की गई याचिका में सवाल किया गया कि मुख्य सूचना आयुक्त के जरिए विश्वविद्यालय पर दबाव बनाया गया कि प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षिक योग्यता, तीसरे व्यक्ति यानी केजरीवाल के सामने क्यों रखी गई?

1 मई को प्रधानमंत्री मोदी की मार्कशीट विश्वविद्यालय ने सबके सामने पेश की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परास्नातक में 800 के पूर्णांक में 499 अंक हासिल किए थे। उनके 62.3 फीसदी थे। उन्होंने 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय में बाहरी छात्र के तौर पर पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।

सूचना पैनल की ओर से 29 अप्रैल को गुजरात और दिल्ली विश्वविद्यालय से मोदी के सर्टिफिकेट को लेकर जानाकारी मांगी थी। केजरीवाल की याचिका के बाद सीआईसी ने ये जानकारी मांगी।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के सर्टिफिकेट्स को सार्वजनिक करते हुए बताया कि मोदी ने बीए की परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से और मास्टर्स की डिग्री गुजरात विश्वविद्यालय से हासिल की थी। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन डिग्री पर सवाल खड़े करते हुए इन्हें फर्जी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed