फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi cabinet passed India Post Payment Bank

विश्व के सबसे बड़े डाक बैंक का रास्ता साफ, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के गठन को मंजूरी

Thu, 02 Jun 2016 05:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 05:39 AM IST
विज्ञापन
modi cabinet passed India Post Payment Bank

ग्रामीण व दूरदराज के इलाके के लोगों को बैंकिंग की सुविधा पहुंचाने व वित्तीय समावेश को साकार करने के उद्देश्य से बुधवार को भारतीय डाक पेमेंट बैंक बनाने के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने अपनी मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


 इस बैंक का गठन डाक विभाग के अधीन सार्वजनिक कंपनी के रूप में किया जाएगा और इसमें 100 फीसदी हिस्सेदारी सरकार की होगी। लोगों तक पहुंच के लिहाज से यह विश्व का सबसे बड़ा बैंक होगा। इस बैंक के गठन के लिए 800 करोड़ रुपये का कोष बनाया गया है। बैंक को पेशवरों के माध्यम से चलाया जाएगा। इनकी नियुक्ति अलग से की जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से बेसिक बैंकिंग, डीबीटी लाभ का भुगतान, विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान, टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात है कि अन्य बैंकों व वित्तीय संस्थानों के साथ होने वाले करार की मदद से  इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक उपभोक्ताओं को कर्ज मुहैया कराने के साथ विभिन्न प्रकार की बीमा सुविधा भी देने में सक्षम होगा। उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ 50 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां करार करने के लिए लालायित हैं।

प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2017 के मार्च महीने में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आरंभ हो जाएगा। शुरुआत में देश के 50 जिलों से इस बैंक को आरंभ किया जाएगा और वित्त वर्ष 2018-19 तक पूरे देश भर में इसकी शाखाएं खोल दी जाएंगी।

प्रस्ताव के मुताबिक देश भर के 650 जिला मुख्यालय में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाएं खोली जाएंगी, जो देश भर के 1.54 लाख डाक घरों से जुड़ी होंगी। इन डाक घरों में माइक्रो एटीएम की सुविधा दी जाएगी ताकि नकदी व डिजिटल ट्रांजेक्शन हो सके। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर 5,000 एटीएम लगाए जाएंगे। 


उन्होंने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के लिए पेशेवरों की नियुक्ति उनकी योग्यता के आधार पर बाजार से की जाएगी, लेकिन इन वजहों से वित्तीय समावेश व समाज को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय पोस्ट बैंक मुख्य रूप से ग्रामीण, अर्द्ध-शहरी व उन इलाकों पर अपना फोकस करेगा, जहां बैंकिंग की सुविधाएं अभी नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed