फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi becomes most followed on social media

पीएम मोदी ने बिग बी को छोड़ा पीछे, तोड़ा रिकॉर्ड

Thu, 11 Aug 2016 08:33 AM IST
शैलेश कुमार शुक्ल/अमर उजाला, वाराण्ासी
शैलेश कुमार शुक्ल/अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Thu, 11 Aug 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
Modi becomes most followed on social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सोशल मीडिया का जोरदार इस्तेमाल कर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर फॉलोवरों की जंग में हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


बुधवार रात प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोवरों की संख्या 21,82,37,32 हो गई। वहीं अमिताभ बच्चन के 21,82,3309 फॉलोवर हैं। वहीं, विश्व नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पोप फ्रांसिस के बाद तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी जनता के साथ सीधा संवाद करने के लिए ट्विटर का सहारा लेते हैं। वह अक्सर ट्वीट, फोटो, वीडियो के जरिये अपनी बात जनता के बीच रखते हैं। उनसे सुझाव लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने अब तक 12 हजार से अधिक ट्वीट किए

Modi becomes most followed on social media
नरेंद्र मोदी - फोटो : getty

प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक 12 हजार से अधिक ट्वीट किए हैं । वह कुल 1376 लोगों को फॉलो करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, शरद पवार, दिग्विजय सिंह आदि को फॉलो करते हैं। हालांकि ट्वीट करने के मामले में अमिताभ बच्चन अभी प्रधानमंत्री से काफी आगे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अब तक 52 हजार से अधिक ट्वीट किए हैं। बिग बी भी ट्विटर के जरिये अपने प्रशंसकों के साथ सीधा संवाद करते हैं। इस सूची में बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान तीसरे पायदान पर हैं।

शाहरुख के 20, 701,821 फॉलोवर हैं। वहीं बालीवुड के सुल्तान सलमान खान के 18903974 तथा आमिर खान के 18,227,418, अभिनेत्री दीपिका पादूकोण के 15522541 और प्रियंका चोपड़ा के 14669014 फॉलोवर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed