{"_id":"5de4a6528ebc3e54953626d8","slug":"mobile-rates-hike-congress-priyanka-gandhi-says-bjp-cutting-pockets-of-the-public-for-the-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दरों की बढ़ोतरी पर प्रियंका: अमीर दोस्तों के फायदे के लिए जनता की जेब काट रही भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोबाइल दरों की बढ़ोतरी पर प्रियंका: अमीर दोस्तों के फायदे के लिए जनता की जेब काट रही भाजपा
Mon, 02 Dec 2019 11:51 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निजी क्षेत्र की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की इंटरनेट एवं कॉल की दर बढ़ने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 'भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है।'
विज्ञापन
गांधी ने ट्वीट किया कि भाजपा पिछले छह सालों से मोबाइल इंटरनेट और कॉल सस्ता करने की डींगें हांकती थी। अब इसकी भी हवा निकल गई। प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को कमजोर किया और बाकी कंपनियों के लिए कॉल और डेटा महंगा करने का रास्ता खोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुँचाने के लिए लगातार जनता की जेब काट रही है।
विज्ञापन
दूरसंचार क्षेत्र के बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेदार- कपिल सिब्बल
वहीं, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर क्यों आठ लाख करोड़ रुपये के घाटे में हैं? उन्होंने कहा कि तत्कालीन विपक्ष (भाजपा) के महान कार्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण सभी दूरसंचार लाइसेंस रद्द कर दिए गए, फिर विदेशी निवेश नहीं आया। इसलिए वे जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
Kapil Sibal, Congress: There's a need to give some time to Telecom Sector. Govt should rationalise the policies. Don't think Telecom Sector is one in which govt should earn money, such sectors are not meant for earning money. These sectors are for providing services to people. https://t.co/HdlEDG7tHv
— ANI (@ANI) December 2, 2019
सिब्बल ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर को कुछ समय देने की जरूरत है। सरकार को उचित नीति बनाना चाहिए। टेलीकॉम सेक्टर से सरकार को पैसा कमाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, ऐसे सेक्टर पैसे कमाने के लिए नहीं हैं। ये क्षेत्र लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए हैं।