{"_id":"63873faa6ea54b5fd575d954","slug":"mob-of-students-attacked-5-month-pregnant-history-teacher-in-jawahar-navodaya-vidyalaya-in-dibrugarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: छात्रों ने किया पांच महीने की गर्भवती शिक्षिका पर हमला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: छात्रों ने किया पांच महीने की गर्भवती शिक्षिका पर हमला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Wed, 30 Nov 2022 08:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:17 PM IST
सार
छात्र के खराब प्रदर्शन की शिकायत करना असम के डिब्रूगढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय की एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। इससे गुस्साए 10वीं और 11वीं के छात्रों ने गुट बनाकर स्कूल में ही उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति
विस्तार
असम के डिब्रूगढ़ में छात्रों द्वारा पांच महीने की गर्भवती शिक्षिका पर हमला करने का मामला सामने आया है। ये घटना 27 नवंबर की बताई जा रही है। उस दिन जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है। स्कूल की प्रिंसिपल ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 10वीं-11वीं के छात्रों ने मुझ पर भी हमला करने की कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ जेएनवी की प्रिंसिपल ने आगे बताया कि पता चला है कि छात्रों ने हमला इस वजह से किया था क्योंकि 5 महीने की गर्भवती इतिहास की शिक्षिका ने पीटीएम के दौरान खराब प्रदर्शन के संबंध में एक छात्र के माता-पिता से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि छात्रों के हमले के कारण उस दिन स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के साथ ही पीड़ित शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। मामले में जांच के बाद घटना में शामिल 22 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन