फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS leader claims ShivSena UBT corporators received Rs1 cr to support BJP in Chandrapur

Maharashtra: 'शिवसेना UBT पार्षदों ने चंद्रपुर में BJP का समर्थन करने के लिए ₹1 करोड़ लिए', मनसे नेता का दावा

Thu, 12 Feb 2026 08:03 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 12 Feb 2026 08:03 PM IST
सार

Maharashtra Mayoral Election: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में मेयर चुनाव के नतीजों पर राजनीति तेज है, जो राज्य में बड़ा सियासी हलचल पैदा कर रहा है। एमवीए गठबंधन दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष ने रिश्वत के आरोपों के ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं।

विज्ञापन
MNS leader claims ShivSena UBT corporators received Rs1 cr to support BJP in Chandrapur
संदीप देशपांडे, मनसे नेता - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस / मनसे) के मुंबई अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने आरोप लगाया है कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पार्षदों को भाजपा का समर्थन करने के लिए एक-एक करोड़ रुपये दिए गए। हालांकि शिवसेना यूबीटी और भाजपा, दोनों ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
  • चंद्रपुर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और माना जा रहा था कि मेयर पद उसी को मिलेगा।
  • लेकिन चुनाव में अचानक समीकरण बदल गए और भाजपा ने शिवसेना यूबीटी के कुछ पार्षदों के समर्थन से मेयर पद जीत लिया।
  • भाजपा की संगीता खांडेकर सिर्फ एक वोट से कांग्रेस उम्मीदवार वैशाली महादुले को हराकर मेयर बनीं।
  • वहीं शिवसेना यूबीटी के प्रशांत दनाव डिप्टी मेयर चुने गए।
यह भी पढ़ें - ONOE: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान के मूल ढांचे का नहीं करता उल्लंघन', पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का बयान
विज्ञापन


मनसे नेता का क्या है आरोप?
संदीप देशपांडे ने दावा किया कि हर शिवसेना यूबीटी पार्षद को ₹1 करोड़ दिए गए। एक निर्दलीय पार्षद को ₹50 लाख मिले। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब शिवसेना यूबीटी भाजपा का समर्थन करे तो ठीक, लेकिन मनसे करे तो गलत बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों पर शिवसेना यूबीटी और भाजपा की प्रतिक्रिया
पार्टी के चंद्रपुर जिला अध्यक्ष संदीप गिरहे ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा अगर संदीप देशपांडे सबूत दें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। वहीं शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी कहा कि हार के लिए कांग्रेस की स्थानीय गुटबाजी जिम्मेदार है, न कि कोई सौदेबाजी। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि संदीप देशपांडे के आरोपों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। ये सिर्फ मनसे और शिवसेना यूबीटी के बीच बढ़ते तनाव का संकेत है।

यह भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल: निपाह वायरस के संक्रमण से ठीक हुई महिला की मौत, हार्ट अटैक से गई नर्स की जान

विपक्षी गठबंधन पर असर
यह घटना विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी साथ हैं। इस पूरे घटनाक्रम से विपक्ष की एकता पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed