फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS has announced to put a loudspeaker outside Shiv Sena Party HQ Shiv Sena Bhawan on Ram Navami 2022

लाउडस्पीकर विवाद: एमएनएस ने शिवसेना भवन के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

Sun, 10 Apr 2022 09:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Apr 2022 09:03 AM IST
सार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि मस्जिदों के बाहर से लाउडस्पीकर हटाए जाएं नहीं तो वे मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे।

विज्ञापन
MNS has announced to put a loudspeaker outside Shiv Sena Party HQ  Shiv Sena Bhawan on Ram Navami 2022
मनसे ने शिवसेना भवन के बाहर बजाया हनुमान चालीसा का पाठ - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रामनवमी के मौके पर शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है।  इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद शिवसेना भवन के बाहर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं मुंबई पुलिस ने इस मामले में चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने लाउडस्पीकर, एक कैब जिस पर वह लगा था और अन्य सामान भी जब्त किया है। बता दे कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि मस्जिदों के बाहर से लाउडस्पीकर हटाए जाएं नहीं तो वे मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। जिसके बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में कानून का राज चलेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

जानें क्या कहा था राज ठाकरे ने
राज ठाकरे ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन सरकार को मस्जिद के लाउडस्पीकर हटाने पर फैसला लेना चाहिए। मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं। लाउडस्पीकर हटाओ वरना मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे। उन्होंने कहा कि  मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश प्रगति कर रहा है। हम महाराष्ट्र में वही विकास चाहते हैं। अयोध्या जाऊंगा, लेकिन आज नहीं बताऊंगा कब, हिंदुत्व की भी बात करूंगा। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दी थी चेतावनी
राज ठाकरे द्वारा लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के एलान के बाद मुंबई के घाटकोपर इलाके के अलावा नासिक में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बजाने की शुरुआत की। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed