{"_id":"6295d9d1823ee2796b7ebbf5","slug":"mns-chief-raj-thackeray-hospitalised-to-undergo-hip-surgery-on-june-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai News: मनसे प्रमुख राज ठाकरे लीलावती अस्पताल में भर्ती, कल होगी कूल्हे की सर्जरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai News: मनसे प्रमुख राज ठाकरे लीलावती अस्पताल में भर्ती, कल होगी कूल्हे की सर्जरी
Tue, 31 May 2022 02:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 31 May 2022 02:33 PM IST
सार
इस माह के आरंभ में 52 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि वह अपने घुटनों व पीठ की समस्या के लिए सर्जरी कराएंगे। मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने आज बताया कि ठाकरे की कल हिप सर्जरी होगी।
विज्ञापन
राज ठाकरे
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हो गए। यहां बुधवार को उनकी कूल्हे की सर्जरी (hip surgery) होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनसे के एक नेता ने यह जानकारी दी। इस माह के आरंभ में 52 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि वह अपने घुटनों व पीठ की समस्या के लिए सर्जरी कराएंगे। मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने आज बताया कि ठाकरे की आज हिप सर्जरी होगी।
विज्ञापन
राज ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। हाल ही में राज ठाकरे महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर चर्चा में आए थे। वह 5 जून को अयोध्या भी जाने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी योजना टाल दी थी।
विज्ञापन