{"_id":"5d4036e48ebc3e6cdc3ac39c","slug":"mns-chief-raj-thackeray-arrives-in-kolkata-and-will-meet-mamata-banerjee-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता से मदद मांगने कोलकाता पहुंचे राज ठाकरे, कल होगी दोनों नेताओं की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता से मदद मांगने कोलकाता पहुंचे राज ठाकरे, कल होगी दोनों नेताओं की मुलाकात
Tue, 30 Jul 2019 06:09 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 30 Jul 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
राज ठाकरे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार शाम को कोलकाता पहुंचे। वे बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। उम्मीद है कि इस बैठक के दौरान दोनों नेता ईवीएम की विश्वसनीयता पर चर्चा करने के साथ ही इसके खिलाफ बड़े अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि राज ठाकरे इसके पहले ईवीएम की विश्वसनीयता के मुद्दे पर यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और चुनाव आयोग से भी मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
West Bengal: Maharashtra Navnirman Sena (MNS) chief Raj Thackeray arrives in Kolkata. He will meet Chief Minister and TMC leader Mamata Banerjee tomorrow. pic.twitter.com/mfJRfJSEXr
— ANI (@ANI) July 30, 2019विज्ञापन
राज ठाकरे आगामी विधानसभा चुनावों में इवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की चुनाव आयोग से मांग कर रहे हैं। ठाकरे इस दिशा में विरोधी दलों को एकजुट करने के प्रयास में हैं। ममता से उनकी यह मुलाकात भी इसी का हिस्सा है।
विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मनसे आने वाले दिनों में ईवीएम के इस्तेमाल के खिलाफ अपनी मुहिम और तेज करने वाली है। मनसे ने आगामी नौ अगस्त को चुनाव आयोग की वर्तमान मतदान प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन की योजना बनाई है।