फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNREGA job cards will be linked to Aadhaar by December read Big news

Big News: दिसंबर तक आधार से जोड़े जाएंगे मनरेगा जॉब कार्ड, युवराज सिंह को गोवा सरकार का नोटिस, पढ़ें खास खबरें

Wed, 23 Nov 2022 06:55 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 23 Nov 2022 06:55 AM IST
सार

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 67 फीसदी जॉब कार्ड का सत्यापन यानी आधार नंबर से उनका मिलान हो चुका है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर व ऑलराउंडर युवराज सिंह को मोरजिम में अपने विला को पंजीकृत कराए बिना होमस्टे के तौर पर संचालित करने पर गोवा के पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
MNREGA job cards will be linked to Aadhaar by December read Big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के सभी 16.91 करोड़ जॉब कार्ड दिसंबर तक आधार से जोड़ दिए जाएंगे। इससे कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आने के साथ ही श्रमिकों के काम से लेकर उन्हें मिलने वाले मेहनताने तक की रियल टाइम निगरानी हो सकेगी। 

विज्ञापन


अब तक 85 फीसदी कार्ड को आधार से जोड़ने की प्रारंभिक प्रक्रिया (सीडिंग) पूरी हो चुकी है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 67 फीसदी जॉब कार्ड का सत्यापन यानी आधार नंबर से उनका मिलान हो चुका है। मनरेगा के तहत सरकार ग्रामीण अंचलों में 100 दिन काम की गारंटी देती है। 
विज्ञापन


पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अभिनेत्री गायत्री भाजपा से निलंबित
तमिलनाडु भाजपा ने मंगलवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अभिनेत्री गायत्री रघुराम को सभी पदों से निलंबित कर दिया। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने, पार्टी के अनुशासन का बार-बार उल्लंघन करने के लिए गायत्री को छह माह के लिए निलंबित करने की घोषणा की। इसके अलावा एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद भाजपा ने अपने ओबीसी प्रकोष्ठ के नेता त्रिची सूर्या शिव को पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने से रोक दिया। शिव की राज्य भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रमुख डेजी सरन के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज सिंह को गोवा सरकार ने विला को लेकर भेजा नोटिस
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर व ऑलराउंडर युवराज सिंह को मोरजिम में अपने विला को पंजीकृत कराए बिना होमस्टे के तौर पर संचालित करने पर गोवा के पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी किया है। उन्हें इस मामले में 8 दिसंबर को सुनवाई के लिए बुलाया है। बता दें कि गोवा पर्यटन व्यापार अधिनियम, 1982 के तहत राज्य में होमस्टे का संचालन पंजीकरण के बाद ही कर सकते हैं।

राज्य पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेश काले ने 18 नवंबर को उत्तरी गोवा के मोरजिम में स्थित क्रिकेटर के स्वामित्व वाले विला ‘कासा सिंह’ के पते पर नोटिस जारी किया है। इसमें 40 वर्षीय क्रिकेटर से पूछा गया है कि संपत्ति का पंजीकरण नहीं कराने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई (एक लाख तक का जुर्माना) क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए। 

लोहे की प्लेटें लगाने से बढ़ा पुल का वजन
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बने झूला पुल की मरम्मत में कई खामियां थीं। पुल में जंग लगे केबल को बदला नहीं गया और उनके बोल्ट को भी ढीला ही छोड़ दिया गया था। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) ने हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह बात कही है। हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी।

एफएसएल ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि मरम्मत के दौरान पुल की सतह पर लोहे की नई प्लेटें लगाई गईं, इससे उसका वजन बढ़ गया। अभियोजना पक्ष के अनुसार पुल की मरम्मत का काम जिन दो ठेकेदारों को दिया गया था, उन्हें इस तरह के काम का कोई अनुभव नहीं था। 

निलंबित श्रम आयुक्त ऋषि सात दिन की पुलिस हिरासत में
पोर्ट ब्लेयर। 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार अंडमान एवं निकोबार के निलंबित श्रम आयुक्त आरएल ऋषि को स्थानीय अदालत ने मंगलवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने ऋषि को सोमवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अयान मजूमदार की कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम ने सभी पक्षों को सुनने के बाद ऋषि को 29 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एजेंसी

मामले में अब तक पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें ऋषि के अलावा पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण और पोर्ट ब्लेयर के व्यवसायी संदीप सिंह उर्फ रिंकू शामिल है। एसआईटी नारायण से तीन बार पूछताछ कर चुकी है। उसे बुधवार को एक बार फिर सीजेएम के समक्ष पेश किया जाएगा।

हर 11 मिनट में एक महिला की जान लेता है करीबी साथी 
विश्व निकाय प्रमुख एंतोनियो गुटेरस ने कहा है कि हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की को उसके एक अंतरंग साथी या परिवार के सदस्य मार देते हैं। यह हिंसा दुनिया में सबसे व्यापक ‘मानवाधिकारों का उल्लंघन’ है। उनकी यह टिप्पणी श्रद्धा वालकर हत्याकांड की पृष्ठभूमि में आई है जिसकी क्रूरता ने भारत को झकझोर कर रख दिया है। गुटेरस ने सरकारों से राष्ट्रीय स्तर पर इसे रोकने के लिए कार्ययोजना लागू करने का आह्वान किया है। 

भारत वैश्विक साझेदार, पाक क्षेत्रीय सहयोगी : अमेरिका  
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि भारत हमारा वैश्विक साझेदार है, जबकि पाकिस्तान एक अहम क्षेत्रीय सहयोगी। वैश्विक स्तर पर भारत और अमेरिका के कई साझे हित और प्राथमिकताएं हैं, इस लिहाज से अमेरिका के लिए भारत एक अमूल्य साझेदार है।

जी-20 से पहले कंबोडिया में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और एस जयशंकर की मुलाकात का उल्लेख करते हुए पटेल ने कहा, दोनों देशों के रिश्ते बहुत गहरे हैं, अहम वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों के नेता आपस में अक्सर बात करते हैं। भारत के साथ अमेरिका के रिश्ते किसी भी लीग या गुटबंदी से बहुत बड़े और अगले स्तर के हैं। असल में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने पटेल से  पूछा था कि वह भारत और पाकिस्तान में किसके साथ संबंधों को ज्यादा अहम मानते हैं। 

तेलंगाना : कांग्रेस को झटका पूर्व मंत्री शशिधर का इस्तीफा
तेलंगाना में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री एम शशिधर रेड्डी ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफे की घोषणा कर दी। अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एम चेन्ना रेड्डी के बेटे शशिधर रेड्डी ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से प्रभावी रूप से मुकाबला करने में सक्षम नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी मामलों में पैसे का प्रभाव बढ़ रहा है। 

मद्रास : 254 सहायक प्रोफेसरों को बर्खास्त करने का आदेश 
मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को हाल ही में पचैयप्पा ट्रस्ट द्वारा प्रबंधित कॉलेजों में 254 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति को अमान्य घोषित कर दिया। अदालत ने यह पाया कि नियुक्तियां नियमों के खिलाफ थीं। इसलिए सभी को बर्खास्त किया जाता है। अदालत ने पहले यह पता लगाने के बाद जांच का आदेश दिया कि बोर्ड के अंतरिम प्रशासक के रूप में नियुक्त किए गए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने कम से कम 152 नियुक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। क्योंकि यह संदेह था कि वे यूनिवर्सिटी अनुदान आयोग के मानदंड के अनुसार अयोग्य थे। 

पूर्णिमा देवी को यूएन का सर्वोच्च पर्यावरण अवॉर्ड
भारतीय वन्यजीवन जीवविज्ञानी डॉ. पूर्णिमा देवी बर्मन को इस साल के संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सर्वोच्च पर्यावरणीय पुरस्कार ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित किया गया है। पारिस्थितिकीतंत्र क्षरण को थामने, रोकने और उलटने के परिवर्तनकारी प्रयासों ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र पर्यावरणीय कार्यक्रम (यूएनईपी) अवॉर्ड का हकदार बनाया। उन्हें उद्यमी दृष्टिकोण श्रेणी में अवॉर्ड मिला। 


करंट लगने से हाथी के बच्चे मौत, किसान गिरफ्तार
वन अधिकारियों ने मंगलवार को कृष्णागिरी जिले में एक किसान को गिरफ्तार किया, जिस पर बिजली के झटके से मरने वाले चार साल के हाथी के बच्चे को गड्ढा खोदने और दफनाने का आरोप है। किसान ने अवैध रूप से खेत के चारों ओर करंट की तारें लगाईं थी, ताकि जंगली सूअर अंदर खेत में न जा पाएं। लेकिन   कुछ दिन पहले जंगली हाथियों का झुंड अपने बच्चों के साथ ऊदेदुर्गम वन क्षेत्र से निकलकर एलप्पा के धान के खेत के पास चला गया था। तभी एक चार साल का नर हाथी जंगली सूअर के लिए लगाए गए बिजली के बाड़े में फंस गया और उसकी करंट लगने से बुरी तरह मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed