फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLC Suraj Revanna, arrested in sexual abuse case, remanded in CID custody till July 1

यौन शोषण मामला: जेडीएस नेता सूरज रेवन्ना को लगा एक और झटका, एक जुलाई तक सीआईडी की हिरासत में रहेंगे

Mon, 24 Jun 2024 04:31 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 24 Jun 2024 04:31 PM IST
सार

जेडी-एस एमएलसी सूरज रेवन्ना को 'अप्राकृतिक यौन शोषण' के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बंगलूरू की एक अदालत ने सूरज को 1 जुलाई तक सीआईडी की हिरासत में भेज दिया है। सीआईडी ने ही अदालत से रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
MLC Suraj Revanna, arrested in sexual abuse case, remanded in CID custody till July 1
सूरज रेवन्ना - फोटो : ani

विस्तार

यौन शोषण मामले में फंसे प्रज्ज्वल रेवन्ना के भाई और जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) नेता सूरज रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दरअसल बंगलूरू की एक अदालत ने सूरज को 1 जुलाई तक आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सूरज रेवन्ना पर जेडी-एस के पुरुष कार्यकर्ता के यौन शोषण का आरोप है। उन्हें 23 जून को गिरफ्तार किया गया था। सीआईडी ने अदालत से सूरज की रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले एक पार्टी कार्यकर्ता का कथित यौन शोषण करने के आरोप में सूरज रेवन्ना पर शनिवार को मामला दर्ज किया गया। इस मामले में सूरज के खिलाफ 'अप्राकृतिक अपराध' सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर कहा था, 'शिकायत आई है, इसके आधार पर कानून के अनुसार जो भी कार्रवाई की जानी है, वह की जा रही है। इसके अलावा मुझे किसी राजनीतिक साजिश के बारे में पता नहीं है।’
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता के यौन शोषण का आरोप
गौरतलब है कि 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की थी कि होलेनरसिपुरा के विधायक एच डी रेवन्ना के सबसे बड़े बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून को घन्नीकाड़ा स्थित अपने फार्महाउस में उसका यौन शोषण किया। शिकायत के आधार पर होलेनरसिपुरा पुलिस ने शनिवार देर शाम जेडीएस एमएलसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के भतीजे सूरज रेवन्ना (37) ने आरोपों का खंडन किया है। सूरज ने यह भी आरोप लगाया था कि व्यक्ति ने उनसे 5 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के लिए उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार की शिकायत पर जेडीएस कार्यकर्ता के खिलाफ भी जबरन वसूली का मामला दर्ज किया। शिवकुमार ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ता सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ज्वल रेवन्ना भी कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद
उल्लेखनीय है कि सूरज के भाई और हासन के पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना कई महिलाओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं और पिछले महीने जर्मनी से लौटने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। प्रज्ज्वल के खिलाफ बलात्कार और धमकी के मामले दर्ज हैं। उनके पिता एच डी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर बाहर हैं। उन पर अपने बेटे प्रज्ज्वल के यौन उत्पीड़न की कथित पीड़िता का अपहरण करने और उसे अपने पास बंधक बनाकर रखने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed