फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLA Zeeshan Siddique ousted as Mumbai Youth Congress chief days after his father switched sides

Maharashtra: मुंबई युवा कांग्रेस के प्रमुख पद से हटाए गए जीशान, पिता बाबा सिद्दीकी ने थामा था NCP का दामन

Wed, 21 Feb 2024 06:33 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 06:33 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़ एनसीपी का दामन थामते ही बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी को मुंबई युवा कांग्रेस पद से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
MLA Zeeshan Siddique ousted as Mumbai Youth Congress chief days after his father switched sides
जीशान सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का दामन थामा था, जिसका सीधा असर सीधा उनके बेटे पर पड़ा। विधायक जीशान सिद्दीकी को मुंबई युवा कांग्रेस प्रमुख पद से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उनके पिता बाबा सिद्दीकी एनसीपी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


मुंबई युवा कांग्रेस प्रमुख पद से जीशान सिद्दीकी को हटाया
भारतीय युवा कांग्रेस(आईवाईसी) के अध्यक्ष श्रीनिवास ने एक बयान जारी कर जीशान सिद्दीकी को हटा दिया, उनकी जगह कांग्रेस युवा संगठन की मुंबई इकाई के प्रमुख पर आईवाईसी के पूर्व सचिव अखिलेश यादव को नियुक्त किया गया। इनके अलावा आठ अन्य पदाधिकारियों को भी मुंबई युवा कांग्रेस में अहम पदों पर जिम्मेदारी दी गई हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के व्यवहार से मैं बेहद निराश हूं- जीशान 
इस बीच, जीशान सिद्दीकी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निष्कासन पर निराशा व्यक्त की और कहा कि उन्हें पार्टी से बिना किसी आधिकारिक सूचना के पद से हटा दिया गया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 88517 युवा कांग्रेस सदस्यों ने मुझे मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए वोट दिया, जो मुंबई यूथ कांग्रेस के इतिहास में सबसे अधिक संख्या है। यह कोई नामांकित पद नहीं है। नेताओं की पैरवी करना या उनकी हां में हां मिलाना से मुझे यह पद नहीं मिला था। मुझे चुनाव प्रक्रिया में सबसे अधिक अंतर से चुना गया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्होंने संगठन को 12 साल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन को 12 साल देने के बाद और तीन चुनाव लड़ने के बाद,  यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे पार्टी से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और मुझे मीडिया और सोशल मीडिया से अपने निष्कासन के बारे में पता चला है। मैं 88,517 युवा कांग्रेस के सदस्य के प्रति जवाबदेह हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया। 


कौन हैं जीशान सिद्दीकी
मुंबई के बांद्रा(पूर्व) से पहली बार विधायक बने जीशान सिद्दीकी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे है। उनके पिता बाबा सिद्दीकी ने फरवरी माह के शुरुआत में कांग्रेस से इस्तीफा देकर अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का दामन थामा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed