मेघालय में तेज हुई जोड़-तोड़ की राजनीति, NPP पर टिकी BJP और कांग्रेस की निगाहें
मेघालय चुनाव के बाद वहां जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है और सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है। तो वहीं महज 2 सीटें पाने वाली बीजेपी भी राज्य में सरकार बनाने के जोड़-तोड़ कर रही है। इन दोनों के अलावा सरकार बनाने की अहम भूमिका निभा सकती है एनपीपी। एनपीपी के खाते में 19 सीटें हैं। लिहाजा सियासी चहलकदमी नेशनल पीपुल्स पार्टी में भी देखने को मिल रही है।
शिलॉन्ग में नेशनल पीपुल्स पार्टी के विधायकों की भी बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष के संगमा ने कहा कि अगले कुछ घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी, हम अपने विधायकों से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी अन्य पार्टियों से भी बात हो रही है, वह भी चर्चा कर रहे हैं।
Shillong: National People's Party MLAs meeting begins, party president Conrad K Sangma says,'We'll take a decision in the meeting, have spoken to like-minded parties, they are also having their meetings, picture will be clear in an hour or two.' NPP has won 19 seats #Meghalaya pic.twitter.com/Quhul5iIfk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 4 March 2018
गौर हो कि एनपीपी और बीजेपी के बीच चुनाव के बाद से ही गठबंधन की चर्चा चल रही है। बीजेपी ने साफ कर दिया था कि मेघालय में गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने के पक्ष में है। इसी कड़ी में बीजेपी ने अपने विधायक दल के नेता का चुनाव भी कर लिया है। संकेत हैं कि एनपीपी और बीजेपी मिलकर कांग्रेस के सामने चुनौती पेश करेंगे। बीजेपी के नेताओं ने निर्दलीय विधायक से भी मुलाकात की है।
'Newly elected MLA A.L. Hek is declared the Leader of BJP Legislature Party in Meghalaya Legislative Assembly,' tweets MoS Home Kiren Rijiju. #MeghalayaElections2018 pic.twitter.com/GwDBSUGBVv
— ANI (@ANI) 4 March 2018