विधायक इरफान की मौत का मामला: अस्पताल के अधिकारियों पर केस
- शिवपाल यादव के बेटे की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
- रास्ते में पेड़ से टकरा गई थी कार
- जिला अस्पताल में भर्ती के दौरान हो गई थी मौत
- अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह मुकदमा रविवार को विधायक इरफान के पुत्र फहीम द्वारा प्रभारी एसएसपी अनिल यादव को दी गई तहरीर पर दर्ज हुआ। रविवार को फहीम परिवार के साथ बदायूं पहुंचे और सदर विधायक आबिद रजा के साथ एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और प्रभारी एसएसपी अनिल यादव से मिले।
उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री, ईएमओ डॉ. राजेश वर्मा पर अपने पिता का कत्ल करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पिता को साजिश के तहत गलत दवाइयां दी गईं।
अखिलेश ने दिया था कार्रवाई का भरोसा
विदित हो कि मुजरिया-कछला रोड पर 10 मार्च को बिलारी के सपा विधायक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर और विधायक की बरेली के अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई थी।
फहीम ने शनिवार को बिलारी पहुंचे मुख्यमंत्री के सामने भी साजिशन गलत दवाइयां दिए जाने का आरोप लगाया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री का रुख देख अब अफसर कोई कोताही बरतना नहीं चाह रहे थे, इसलिए तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मामले में डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। सीएमएस और ईएमओ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-अनिल यादव, प्रभारी एसएसपी