फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLA Irfan death case, FIR registered against hospital officials

विधायक इरफान की मौत का मामला: अस्पताल के अधिकारियों पर केस

Mon, 14 Mar 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Mon, 14 Mar 2016 12:27 PM IST
सार

  • शिवपाल यादव के बेटे की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे
  • रास्ते में पेड़ से टकरा गई थी कार
  • जिला अस्पताल में भर्ती के दौरान हो गई थी मौत
  • अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
MLA Irfan death case, FIR registered against hospital officials
बिलारी के सपा विधायक हाजी इरफान, जिनकी गुरुवार को दुर्घटना में मृत्यु हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद इरफान के इलाज में लापरवाही के आरोप में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री और ईएमओ डॉ. राजेश वर्मा पर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह मुकदमा रविवार को विधायक इरफान के पुत्र फहीम द्वारा प्रभारी एसएसपी अनिल यादव को दी गई तहरीर पर दर्ज हुआ। रविवार को फहीम परिवार के साथ बदायूं पहुंचे और सदर विधायक आबिद रजा के साथ एडीएम प्रशासन एके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव और प्रभारी एसएसपी अनिल यादव से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशि कुमार अग्निहोत्री, ईएमओ डॉ. राजेश वर्मा पर अपने पिता का कत्ल करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उनके पिता को साजिश के तहत गलत दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने दिया था कार्रवाई का भरोसा

MLA Irfan death case, FIR registered against hospital officials
अखिलेश यादव ने हाजी इरफान को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विदित हो कि मुजरिया-कछला रोड पर 10 मार्च को बिलारी के सपा विधायक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौके पर और विधायक की बरेली के अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई थी।

फहीम ने शनिवार को बिलारी पहुंचे मुख्यमंत्री के सामने भी साजिशन गलत दवाइयां दिए जाने का आरोप लगाया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री का रुख देख अब अफसर कोई कोताही बरतना नहीं चाह रहे थे, इसलिए तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मामले में डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। सीएमएस और ईएमओ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 
-अनिल यादव, प्रभारी एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed