फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLA devdurga threatened by sand mafia Home Minister says people from all parties involved promises action

Karnataka: महिला विधायक को रेत माफिया ने दी धमकी, गृह मंत्री बोले- सभी दल के लोग शामिल; किया कार्रवाई का वादा

Tue, 27 Jan 2026 08:27 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Tue, 27 Jan 2026 08:27 PM IST
सार

कर्नाटक में अवैध रेत खनन पर सियासी हलचल तेज हो गई है। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने माना कि इस धंधे में सभी दलों के बड़े लोग शामिल हैं। महिला विधायक करेम्मा नायक ने रेत माफिया से धमकियों का आरोप लगाया। आइए जानते हैं, इस पूरे मामले सरकार ने क्या-कुछ कहा।

विज्ञापन
MLA devdurga threatened by sand mafia Home Minister says people from all parties involved promises action
जी परमेश्वर, कर्नाटक के गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा में अवैध रेत खनन का मुद्दा उस वक्त जोरदार तरीके से उठा, जब गृह मंत्री जी परमेश्वर ने खुद स्वीकार किया कि इस धंधे में सभी राजनीतिक दलों के बड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक स्थिति बताया और कहा कि रेत माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक महिला विधायक ने रेत माफिया से धमकियां मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पूरा मामला क्या है?
यह मुद्दा जेडी(एस) की देवदुर्गा से विधायक करेम्मा नायक ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि रायचूर जिले में अवैध रेत खनन खुलेआम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक बनने के बाद से वह ईमानदारी से इस पर रोक लगाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब तक सफल नहीं हो पाईं। रेत माफिया के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें धमकियां भी मिलीं।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने क्या माना?
गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अवैध रेत खनन कोई छोटा मामला नहीं, बल्कि एक बड़ा रैकेट है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि इसके पीछे कौन नेता है, लेकिन यह सच है कि सभी दलों के बड़े लोग इसमें शामिल हैं। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि ऐसी स्थिति राज्य के लिए शर्मनाक है और इस मामले पर आंखें बंद नहीं की जा सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये डीके, डीके चिल्लाने वाले कौन हैं?: सीएम सिद्धारमैया ने कार्यकर्ताओं की हरकत देख खोया आपा, लगाई फटकार

रेत माफिया कैसे कर करते हैं नुकसान?
  • कृष्णा नदी से रातों-रात जेसीबी और टिपरों से रेत निकाली जा रही है।
  • खेतों में उड़ती धूल से मिर्च और कपास जैसी फसलें खराब हो रही हैं।
  • सरकार को रॉयल्टी का भारी नुकसान हो रहा है।
  • स्थानीय स्तर पर रेत की मांग होते हुए भी वैध टेंडर प्रक्रिया अटकी हुई है।
  • अवैध खनन से अपराध और धमकी का माहौल बन रहा है।

प्रशासन और कानून की भूमिका पर सवाल?
गृह मंत्री ने कहा कि अवैध खनन केवल देवदुर्गा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि खनन और भूविज्ञान विभाग की अहम भूमिका है और माइंस एंड मिनरल्स कानून के तहत जिला स्तर पर समिति बनी हुई है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन कई बार चूक हो जाती है। उन्होंने कहा कि सैंड टास्क फोर्स भी है, जिसे और प्रभावी बनाना होगा।


ये भी पढ़ें- डिजाइन चूक या प्लानिंग का हिस्सा?: मीरा-भायंदर में नए फ्लाईओवर पर विवाद, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना; जानें

विधायकों की सुरक्षा पर सरकार का आश्वासन
करेम्मा नायक ने कहा कि रेत माफिया के खिलाफ बोलने पर उनके घर पर धमकी दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक महिला विधायक सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों का क्या होगा। इस पर गृह मंत्री ने साफ कहा कि सरकार किसी भी विधायक को नुकसान नहीं होने देगी। उन्होंने पुलिस विभाग को जिम्मेदारी का अहसास दिलाया और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

जी परमेश्वर ने कहा कि वह जल्द ही रायचूर जिले के सभी विधायकों की बैठक बुलाएंगे और सुझाव लेकर ठोस फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन यह भी माना कि अवैध रेत खनन एक दिन में पूरी तरह नहीं रोका जा सकता। सरकार का दावा है कि रेत माफिया पर नकेल कसने के लिए चरणबद्ध तरीके से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article