फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MK Stalin says Central Government is helping Karnataka to build dam in Mekedatu

स्टालिन का आरोप, मेकेदातु में बांध बनाने को कर्नाटक की चुपचाप मदद कर रही केंद्र सरकार

Mon, 24 Jun 2019 06:46 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 24 Jun 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
MK Stalin says Central Government is helping Karnataka to build dam in Mekedatu
एमके स्टालिन (फाइल फोटो)

तमिलनाडु में विपक्षी दल द्रमुक ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कावेरी नदी पर एक बांध के निर्माण के लिए कर्नाटक की गुपचुप तरीके से मदद कर रही है। द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि बांध बनाने को लेकर कर्नाटक की कार्रवाई अंतिम आदेश के साथ सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के भी खिलाफ है जिसमें ऐसे किसी भी बांध के निर्माण की मनाही है जो तमिलनाडु को मिलने वाले जल की मात्रा को प्रभावित करे। 

विज्ञापन


स्टालिन ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा, 'मेकेदातु संतुलन जलाशय और पेयजल परियोजना के लिए कर्नाटक की कावेरी नीरावरी निगम नियामिता की ओर से पर्यावरणीय मंजूरी की मांग की है। मैं यह पत्र इस मंजूरी को मना करने और आपके व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग लेकर लिख रहा हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि कर्नाटक के इस प्रस्ताव को खारिज करने के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को निर्देश दिए जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक कारणों के चलते कर्नाटक की मदद कर रही है। एक बयान में स्टालिन ने कहा कि कर्नाटक का यह कदम अमानवीय और निंदनीय है। वह ऐसा इसलिए कर रहा है क्योंकि उसे भाजपा नीत केंद्र सरकार का समर्थन प्राप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed