फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MK Stalin's Letters to PM Modi and eight Chief Ministers to Skip Medical Entrance NEET

Tamil Nadu: स्टालिन ने PM मोदी और आठ राज्यों के CM को लिखा पत्र, कहा- मेडिकल में प्रवेश के लिए खत्म की जाए नीट

Sat, 29 Jun 2024 09:37 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2024 09:37 AM IST
सार

तमिलनाडु को नीट से छूट देने के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए चयन प्रक्रिया केवल 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर होनी चाहिए।

विज्ञापन
MK Stalin's Letters to PM Modi and eight Chief Ministers to Skip Medical Entrance NEET
एमके स्टालिन - फोटो : ANI

विस्तार

नीट-यूजी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। विपक्ष जहां दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए जोर दे रहा है। वहीं, अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखा है। उन्होंने एक बार फिर केंद्र सरकार से राज्य को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) से छूट देने और राष्ट्रीय स्तर पर इस परीक्षा को समाप्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


अलग से नहीं कराई जाए प्रवेश परीक्षा: सीएम 
तमिलनाडु को नीट से छूट देने के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को लिखे एक पत्र में मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए चयन प्रक्रिया केवल 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर होनी चाहिए। इसके लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जानी चाहिए क्योंकि इससे छात्रों पर अधिक तनाव पड़ता है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के पास भेजा विधेयक
स्टालिन ने अपने पत्र में कहा, 'हमने तमिलनाडु में नीट परीक्षा न कराने और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश देने के लिए अपनी विधानसभा में सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया था। इसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया है, लेकिन अभी तक उन्होंने मंजूरी नहीं दी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु विधानसभा ने उपरोक्त बताई गई मांग के संबंध में विधानसभा में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। इसमें केंद्र सरकार से आग्रह किया गया कि वह तमिलनाडु को नीट से छूट देने के लिए विधेयक पर अपनी सहमति जताएं और राष्ट्रीय स्तर पर इस चयन प्रक्रिया को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम में संशोधन करें।

इन राज्यों के सीएम को पत्र
इस बीच, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को लिखे अलग-अलग पत्रों में स्टालिन ने उनसे अनुरोध किया कि वे अपनी-अपनी विधानसभाओं में नीट परीक्षा को समाप्त करने के लिए इसी तरह का प्रस्ताव पारित करने पर विचार करें।

राहुल से भी मांगा समर्थन
उन्होंने लोकसभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी पत्र लिखकर तमिलनाडु को नीट परीक्षा से छूट देने की मांग पर उनका समर्थन मांगा है। स्टालिन ने राहुल से कहा, 'राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट- यूजी की परीक्षा में अनियमितताओं की हालिया घटनाओं ने देश में मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक कई मेहनती उम्मीदवारों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। यह व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र के गरीब युवाओं को मेडिकल में स्नातक करने के सपने पूरे करने से भी वंचित कर रही है।


उन्होंने कहा, 'मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मुद्दे और तमिलनाडु की मांग को संसद में उठाएं तथा विपक्षी गठबंधन में शामिल राज्यों को भी सुझाव दें कि वे देश के युवाओं के हित में संबंधित विधानसभाओं में इसी तरह के प्रस्ताव पारित करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed