{"_id":"5b8a28c042c792465e1e9fe9","slug":"mk-stalin-era-has-been-started-in-dmk-but-the-path-for-new-president-is-not-smooth","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमके में शुरू हुआ एमके स्टालिन युग, इन चुनौतियों का करना होगा सामना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीएमके में शुरू हुआ एमके स्टालिन युग, इन चुनौतियों का करना होगा सामना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
एमके स्टालिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करुणानिधि की मौत के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को उनके बेटे एमके स्टालिन को सौंप दिया गया है। करुणानिधि की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष का पद दिया गया था लेकिन अब इसकी औपचारिक घोषणा हो चुकी है। हालांकि यह घोषणा पहले भी की जा सकती थी लेकिन व्यक्तित्व आधारित पार्टियों के अपने ही कुछ नियम-कायदे होते हैं।
विज्ञापन
एमके स्टालिन को भले ही सभी की सहमति से चुना गया है लेकिन उनके बड़े भाई एमके अलागिरी की खिलाफत लगातार मजबूत हो रही है। आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि स्टालिन अपने भाई को मनाने की कोई योजना निकाल पाते हैं या नहीं। उन्हें अपने दौर को स्टालिन दौर में बदलने के लिए कई परीक्षाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उनकी पहली परीक्षा पार्टी और समर्थकों को साथ रखने की है। चूंकि जिन परिस्थितियों में उन्होंने पार्टी की कमान संभाली है उसमें पूरे देश की नजरें तमिलनाडु की राजनीति पर टिकी हुई हैं। इसकी एक वजह राजनीतिक गोलबंदी है और तमिलनाडु की राजनीति एक बड़े शून्य का सामना कर रही है। जयललिता के बाद करुणानिधि के जाने से दोनों ही प्रमुख पार्टियां अपना-अपना चेहरा खो चुकी हैं।
विज्ञापन