फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Teacher who asked student to remove clothes suspended sent to jail news in hindi

Mizoram: छह वर्ष की छात्रा को अर्धनग्न घर भेजने वाली अध्यापिका निलंबित, जेल भेजी गई

Tue, 30 Aug 2022 11:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, आईजोल
एन अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, आईजोल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 30 Aug 2022 11:06 PM IST
सार

25 अगस्त को थांगपुई गांव के एक स्कूल की छात्रा को शिक्षक लालबियाकेंगी ने अर्धनग्न करके घर भेज दिया था। इसके बाद से पूरे मिजोरम में मामले ने तूल पकड़ लिया था और मिजो जरलाई पावल (एमजेडपी) ने सरकार से तुरंत शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
Mizoram Teacher who asked student to remove clothes suspended sent to jail news in hindi
- फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मिजोरम के लुंगलेई जिले के थांगपुई गांव में 6 साल की बच्ची की स्कूल यूनिफॉर्म उतारने वाली एक महिला शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) द्वारा जेजे लुंगलेई पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 अगस्त को थांगपुई गांव के एक स्कूल की छात्रा को शिक्षक लालबियाकेंगी ने अर्धनग्न करके घर भेज दिया था। इसके बाद से पूरे मिजोरम में मामले ने तूल पकड़ लिया था और मिजो जरलाई पावल (एमजेडपी) ने सरकार से तुरंत शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग की थी। दूसरी ओर, पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ स्कूल में एक लड़के ने मारपीट भी की थी। 22 अगस्त को उसे एक लड़के ने पीटा था। फिर 25 अगस्त को फिर से उसी लड़के ने उसके साथ मारपीट की। लड़की की मां ने स्कूल जाकर उस लड़के को डांट लगाई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्कूल की अध्यापिका ने महिला को बुलाकर स्कूल के नियम तोड़ने का आरोप लगाया। जब उसने बेटी को स्कूल से ले जाने की बात कही तो जाने से पहले शिक्षिका ने लड़की की स्कूल ड्रेस ले ली और उसे अर्धनग्न अवस्था में घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed