फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram: Pu Lalduhoma of Zoram Nationalist Party vacates Aizawl West 1 seat, retains Serchip seat

मिजोरम: जेडपीएम के लालदुहोमा ने भारी मतों से जीती पश्चिमी आइजोल-1 सीट छोड़ी

Thu, 20 Dec 2018 12:49 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Dec 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Mizoram: Pu Lalduhoma of Zoram Nationalist Party vacates Aizawl West 1 seat, retains Serchip seat
लालदुहोमा - फोटो : Social Media
मिजोरम विधानसभा चुनाव में जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के अध्यक्ष ललदुहोमा ने जीती गई दो में से एक सीट छोड़ दी है।
विज्ञापन


विधानसभा सचिव एसआर जोखुमा ने गुरुवार को बताया कि जेडपीएम नेता ने सेरछिप सीट अपने पास रखते हुए पश्चिमी आइजोल-1 सीट छोड़ने का फैसला लिया है। बता दें कि मिजोरम में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

 
जोखुमा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ललदुहोमा ने बुधवार को पश्चिमी आइजोल-1 सीट से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की। 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सीट पर उपचुनाव अगले साल लोकसभा चुनावों के साथ हो सकता है। 

जेडपीएम ने इससे पहले इस हफ्ते एक बयान जारी कर कहा था कि सेरछिप सीट रखने का फैसला ललदुहोमा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ राय-मश्विरा करने के बाद लिया। 

जेडपीएम नेता ने सेरछिप सीट को जीतने के लिए पांच बार के मुख्यमंत्री रहे लल थनहवला को 410 मतों के अंतर से हराया था। वहीं पश्चिमी आइजोल-1 सीट से उन्होंने पूर्व मंत्री एवं मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के संगथुआमा को 1,060 के भारी मतों के अंतर से हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed