फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram has shops without shopkeepers not only offering items but giving lesson everyone would learn

अनोखी परंपरा: मिजोरम की इन दुकानों पर नहीं रहता कोई दुकानदार

Sat, 20 Jun 2020 09:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 20 Jun 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Mizoram has shops without shopkeepers not only offering items but giving lesson everyone would learn
बिना दुकानदार वाली दुकान - फोटो : Twitter

आपने हमेशा दुकानों पर उनके मालिकों को देखा होगा जो सामान लेने पर आपसे पैसे लेते हैं लेकिन भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम के शेलिंग में आपको बिना दुकानदारों वाली कई दुकानें मिल जाएंगी। यह दुकानें ज्यादातर राजमार्गों पर स्थित हैं। यहां आपके लिए न केवल खरीदने के लिए सामान उपलब्ध हैं बल्कि आप यहां से  जीवन का एक महत्वपूर्ण सबक भी सीख सकते हैं।

विज्ञापन

राज्य की राजधानी आइजोल से कुछ घंटों की दूरी पर एक शहर है शेलिंग। यहां का स्थानीय समुदाय एक अनोखी और बेहतरीन परंपरा का पालन करता है। इसे 'नगहा लो डावर संस्कृति' कहते हैं। इस परंपरा के तहत बिना दुकानदारों की मौजूदगी के दुकानें खोली जाती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर इस परंपरा की वीडियो और तस्वीरें देखने को मिल जाती है। 
विज्ञापन

 


हालिया तस्वीर को गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) ‘माइ हाउस इंडिया’ ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि यहां दुकानदार दुकाने खोलते हैं और उसमें पैसों के लिए एक डिब्बा रख देते हैं। एनजीओ ने लिखा, ‘ये दुकानें विश्वास के सिद्धांत पर चलती हैं। जिससे कि लोग जो चाहें वे ले सकें और पैसों को डिब्बे में डाल दें।’ इसके साथ ही उसने ऐसी ही दुकान की एक तस्वीर ट्वीट की है।

एनजीओ के ट्वीट पर लोगों ने कई प्रशंसात्मक टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘भारतीय होने पर हमें बहुत ज्यादा गर्व है।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘बहुत बढ़िया।’ तीसरे यूजर ने लिखा- इन लोगों को ‘बहुत सारा प्यार।’ चौथे यूजर ने लिखा- ‘यह सब विश्वास की बात है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed