{"_id":"65702e26ea40004c680b6fe7","slug":"mizoram-governor-dr-hari-babu-kambhampati-on-manisha-padhi-appointed-as-adc-to-governor-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram: 'महिलाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए', स्टाफ में पहली महिला एडीसी की नियुक्ति पर बोले राज्यपाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram: 'महिलाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए', स्टाफ में पहली महिला एडीसी की नियुक्ति पर बोले राज्यपाल
Wed, 06 Dec 2023 01:47 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:47 PM IST
सार
पहली महिला एडीसी की नियुक्ति के बाद राज्यपाल हरि बाबू ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने तीन नामों का सुझाव दिया था, जिनमें से एक को एडीसी के रूप में नियुक्त करना था। उन तीनों नामों में एक महिला अफसर स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाधी का भी नाम शामिल था।
विज्ञापन
Dr. Hari Babu Kambhampati
- फोटो : ANI
विस्तार
वायुसेना अधिकारी मनीषा पाधी को मिजोरम के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने एडीसी के रूप में नियुक्त किया है। वह देश की पहली महिला भारतीय सशस्त्र बल अधिकारी बन गई हैं, जिन्हें राज्यपाल के एडीसी के रूप में नियुक्त किया गया है।
पहली महिला एडीसी की नियुक्ति के बाद राज्यपाल हरि बाबू ने कहा, 'रक्षा मंत्रालय ने तीन नामों का सुझाव दिया था, जिनमें से एक को एडीसी के रूप में नियुक्त करना था। उन तीनों नामों में एक महिला अफसर स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाधी का भी नाम शामिल था। हमने उन्हें एडीसी के तौर पर नियुक्त किया। महिला आरक्षण बिल संसद में पारित हो इसलिए प्रधानमंत्री ने इसकी पहल की है।'
राज्यपाल ने आगे बताया कि जब महिला एडीसी बनने के लिए तैयार हो तो उसे ही प्राथमिकता देनी चाहिए। महिला पाधी पहली रक्षाकर्मी है, जिन्हें देश में राज्यपाल का एडीसी नियुक्त किया गया है।