{"_id":"630248292e150416117687e3","slug":"mizoram-chief-minister-zoramthanga-apologizes-for-slapping-doctor-by-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mizoram: सीएम की बेटी ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ा, मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी, कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mizoram: सीएम की बेटी ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ा, मुख्यमंत्री को मांगनी पड़ी माफी, कही ये बात
Sun, 21 Aug 2022 08:32 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 21 Aug 2022 08:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि वह अपनी बेटी के इस व्यवहार को किसी भी तरह उचित नहीं ठहरा सकते। बेटी ने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी है।
विज्ञापन
डॉक्टर को थप्पड़ मारती मिलारी छांगते और मुख्यमंत्री जोरमथंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से इसके माफी मांगी है।
मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि वह अपनी बेटी के इस व्यवहार को किसी भी तरह उचित नहीं ठहरा सकते। बेटी ने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी है।
जोरमथंगा की बेटी मिलारी छांगते का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मारती दिख रही हैं। घटना बुधवार की है।
इस घटना से डॉक्टरों में रोष है। 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने शनिवार को हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में एक डॉक्टर ने कहा कि छांगते ने आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था। डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लीनिक में अपॉइंटमेंट लेकर आना चाहिए जिसपर वह भड़क गईं और उन्होंने हमला किया।
आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा, हम चाहते हैं डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।
वहीं मुख्यमंत्री ने अपनी बयान में कहा कि डॉक्टर के साथ मेरी बेटी ने जो व्यवहार किया उसके बचाव में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। हम जनता और डॉक्टरों से माफी मांगते हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री के बेटे ने भी बहन के कृत्य पर सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी और कहा था कि मानसिक तनाव की वजह से उनकी बहन ने आपा खोया था।

#WATCH | Mizoram CM #Zoramthanga's Daughter 'Hits' Doctor, Father Apologises
विज्ञापन विज्ञापन
Mizoram CM Zoramthanga tendered a public apology on his official Instagram handle for his daughter’s “misbehaviour” with a doctor earlier in the week, & said that he would, in no way,justify her conduct pic.twitter.com/auTqqAdFzn — Subodh Kumar (@kumarsubodh_) August 21, 2022