फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram Assembly passes resolution against Uniform Civil Code News and updates

Mizoram: मिजोरम में समान नागरिक संहिता के खिलाफ प्रस्ताव, विधानसभा में हुआ पास

Tue, 14 Feb 2023 09:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Feb 2023 09:44 PM IST
सार

राज्य के गृह मंत्री लालचामलियाना ने प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कहा गया कि यह सदन भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के किसी कदम या प्रस्ताव का विरोध करने का आम राय से संकल्प लेता है।

विज्ञापन
Mizoram Assembly passes resolution against Uniform Civil Code News and updates
समान नागरिक संहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिजोरम विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे आम राय से विधानसभा ने पास कर दिया। 

विज्ञापन

राज्य के गृह मंत्री लालचामलियाना ने प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कहा गया कि यह सदन भारत में समान नागरिक संहिता लागू करने के किसी कदम या प्रस्ताव का विरोध करने का आम राय से संकल्प लेता है। प्रस्ताव पेश करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यूसीसी को यदि लागू किया गया तो देश बिखर जाएगा, क्योंकि यह धार्मिक या सामाजिक परंपराओं, प्रथागत कानूनों, संस्कृतियों और मिजो लोगों समेत धार्मिक अल्पसंख्यकों की परंपराओं को खत्म करने का एक प्रयास है।

विज्ञापन

 

लालचामलियाना ने कहा, पिछले साल दिसंबर में राज्यसभा में यूसीसी लागू करने के लिए एक निजी विधेयक भाजपा सांसद की ओर से पेश किया गया था। मुख्यमंत्री जोरमथांगा, विपक्षी दल कांग्रेस के नेता जोडिंटलुआंगा, एकमात्र भाजपा विधायक बीडी चकमा, सत्ताधारी एमएनएफ के सदस्य सी लालमुआनपुइया और अन्य नेताओं ने प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed