फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mizoram assembly elections 2018 trouble for congress

मिजोरम में कांग्रेस की राह में रोड़ा बनेंगे ये नेता, मिल रही है कड़ी चुनौती

Wed, 10 Oct 2018 12:35 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
mizoram assembly elections 2018 trouble for congress
प्रतीकात्मक तस्वीर
लगातार दो बार सत्ता में बने रहने के बाद आंतरिक तकरार और सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस के लिये मिजोरम में मुश्किल खड़ी होती दिख रही है और उसे आगामी विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ललथनहवला ने शनिवार को आरोप लगाया कि उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी आर ललजीरलियाना और ललरिनलियाना साइलो जब मंत्री थे तो ‘‘भ्रष्ट’’ थे। ललजीरलियाना प्रदेश के गृह मंत्री थे और उन्होंने 14 सितंबर को इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डीएसी) द्वारा कारण बताओ नोटिस दिये जाने के बाद उन्हें 17 सितंबर को पार्टी से निकाल दिया गया था। पूर्व मंत्री साइलो के कांग्रेस पार्टी से हाल में दिए गए इस्तीफे को भी सत्ताधारी पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है और ये नेता कांग्रेस के विरोध में उतर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कांग्रेस ने 2008 में मिजो नेशनल फ्रंट से सत्ता छीनी थी और तब से अबतक काबिज है। भाजपा ने अभी तक मिजोरम विधानसभा में एक भी सीट नहीं जीती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed