फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mizoram assembly election 2018 : church politics in mizoram

मिजोरम चुनाव: रहस्यमय है भाजपा के खिलाफ चर्च की चुप्पी

Sun, 04 Nov 2018 06:27 PM IST
रीता तिवारी, आइजल
रीता तिवारी, आइजल Updated Sun, 04 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
Mizoram assembly election 2018 : church politics in mizoram
a
मिजोरम में होने वाले चुनावों से पहले अबकी चर्च के तमाम संगठनों ने भाजपा के खिलाफ रहस्यमय तरीके से चुप्पी साध रखी है। पहले यह तमाम संगठन इस भगवा पार्टी के खिलाफ काफी मुखर थे। लेकिन इस साल उन्होंने अब तक भाजपा के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे राज्य में राजनीतिक कयासों का बाजार तेज हो रहा है।
विज्ञापन


राज्य के तीन ईसाई-बहुल राज्यों में से दो मेघालय व नागालैंड में भाजपा पहले से ही सरकार में साझीदार है। अब मिजोरम में भी वह ताल ठोंक रही है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इन तीनों राज्यों में सरकारी तंत्र व राजनीति पर चर्चों का असर बहुत ज्यादा है। भाजपा की हिंदुवादी राजनीति हो या फिर स्कूलों में योग सिखाने का प्रयास, चर्च हमेशा इनके खिलाफ मुखर रहे हैं। इससे पहले मिजोरम में भी तमाम संगठन भाजपा की नीतियों के खिलाफ थे।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जे.वी.लूना कहते हैं कि हमें चर्चों को यह समझाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है कि हमारा एजंडा हिंदुत्व नहीं बल्कि विकास है। वे मानते हैं कि बीते दो वर्षों के दौरान भाजपा के प्रति चर्चों का रवैया नरम हुआ है। यह पहला चुनाव है जब चर्च खुल कर भाजपा का विरोध नहीं कर रहा है। लूना मानते हैं कि भाजपा को विपक्ष के कुप्रचार का नुकसान सहना पड़ा है। यहां पांच बार चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी अब तक एक भी सीट नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन लूना को उम्मीद है कि अबकी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। इस साल की शुरुआत में चकमा स्वायत्त जिला परिषद के चुनावो में पार्टी ने 20 में से पांच सीटें जीती थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य की 87 फीसदी आबादी के ईसाई होने की वजह से यहां भाजपा की हिंदुत्ववादी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन उसके मैदान में उतरने से ललोगों के समक्ष एक विकल्प तो पैदा हो ही गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed