{"_id":"576610c84f1c1bd24d11badb","slug":"misuse-of-cbi-and-ed-leads-to-people-to-fear-mamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को डराने के लिए हो रहा है सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल: ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोगों को डराने के लिए हो रहा है सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल: ममता
एजेंसी/ कोलकाता
Updated Sun, 19 Jun 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर अपने विरोधियों को डराने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा, जहां भाजपा की सरकारें नहीं है, वहां केंद्र सरकार ने सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को वहां की सरकारों को डराने के लिए लगा रखा है।
विज्ञापन
अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर देश को बेचने का आरोप भी लगा डाला। ममता ने कहा, इन लोगों को देश के मूल्यों और सिद्घांतों की परवाह तक नहीं है। उन्होंने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बंगाल के विकास का श्रेय लूटने का आरोप लगाया। ममता ने कहा, हमने बंगाल में 1.35 करोड़ फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया। मगर उन्होंने (मोदी) दावा किया कि उन लोगों ने पीडीएस में धांधली को पकड़कर तीस हजार करोड़ रुपये की बचत की।
विज्ञापन
ममता ने कहा कि स्वच्छ भारत के तहत निर्मल भारत योजना चलाकर हमने बढ़त बनाई मगर उन्होंने यह कहकर इसका श्रेय लिया कि असल में वह स्वच्छ भारत का अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
Published By: Amit Tiwari