Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट को ट्रांसफार्मर विस्फोट समझते रहे लोग, धमाके की गूंज में भी नहीं रुका सगाई का जश्न
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के वक्त चांदनी चौक स्थित जैन स्पोर्ट्स क्लब में सगाई समारोह चल रहा था। लोग धमाके की आवाज को ट्रांसफार्मर फटने का भ्रम मानते रहे और जश्न जारी रखा। सभी को बाद में पता चला कि यह बड़ा विस्फोट था और इसमें कई लोगों की जान चली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के चांदनी चौक में सोमवार रात जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, उसी समय जैन स्पोर्ट्स क्लब में एक सगाई समारोह चल रहा था। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा इलाका दहल गया, लेकिन समारोह में शामिल लोगों ने इसे ट्रांसफार्मर या सिलेंडर फटने की आवाज समझ लिया और जश्न जारी रखा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सगाई समारोह में करीब 50 लोग मौजूद थे। डीजे की धुन पर नाचते मेहमानों ने कुछ पल के लिए संगीत रोका, लेकिन जल्द ही कार्यक्रम दोबारा शुरू हो गया। जैन स्पोर्ट्स क्लब के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि धमाके के समय किसी को अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा विस्फोट है। उन्होंने कहा कि हम सबने सोचा कि यह सिलेंडर या ट्रांसफार्मर फट गया होगा।
दुकानों की घड़ियां तक हिल गईं
घटनास्थल के पास की दुकानों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि धमाके के झटके से दुकानें कांप उठीं। एक दुकानदार ने कहा कि आवाज इतनी तेज थी कि घड़ियां दीवार से गिर गईं। वहीं, रवींद्र नामक व्यक्ति ने बताया कि वह घड़ियां ठीक कर रहा था, तभी धमाका हुआ। वह तुरंत दुकान बंद कर भागा, लेकिन तब तक आसपास लोग सगाई के संगीत पर झूम रहे थे।
ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से हड़कंप, चेन्नई-गोवा में भी अलर्ट; जांच में निकली झूठी जानकारी
बाद में हुआ एहसास कि यह धमाका था
स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की असलियत का पता उन्हें घर पहुंचने के बाद चला। एक युवक ने बताया कि हमें एक मोहल्ले के लड़के ने बताया कि कार हवा में उड़ी थी और यह बम धमाका हो सकता है। धमाके की ताकत से पूरा इलाका कुछ पल के लिए हिल गया था।
धमाके से मच गई थी भगदड़
रिक्शा चालकों ने बताया कि धमाके के बाद भगदड़ मच गई। लोग मेट्रो स्टेशन की ओर भागने लगे। एक चालक ने कहा कि हर कोई जान बचाने के लिए दौड़ रहा था। कुछ पल के लिए लगा जैसे सब कुछ थम गया। गौरतलब है कि सोमवार शाम हुए इस धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। कई वाहन जलकर खाक हो गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.