{"_id":"6722217e37a58c8ac70a8a77","slug":"mississippi-river-alliance-importance-and-ganga-utsav-2024-news-in-hindi-2024-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mississippi River Alliance: क्या है मिसिसिपी रिवर अलायंस? यह नदी के किनारे बसे शहरों की साझा आवाज कैसे बना?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mississippi River Alliance: क्या है मिसिसिपी रिवर अलायंस? यह नदी के किनारे बसे शहरों की साझा आवाज कैसे बना?
Wed, 30 Oct 2024 05:46 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 30 Oct 2024 05:46 PM IST
सार
Mississippi River Alliance: मिसिसिपी रिवर अलायंस दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण कार्यशील नदी के किनारे बसे शहरों को एक साझा आवाज देता है। दिसंबर 2023 में दुबई में सीओपी 28 सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने अमेरिका के मिसिसिपी रिवर सिटीज एंड टाउन्स इनिशिएटिव के साथ समझौता किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन का मिसिसिपी रिवर सिटीज एंड टाउन्स इनिशिएटिव के साथ समझौता
- फोटो : X/cleanganganmcg
विस्तार
हरिद्वार में 4 नवंबर को गंगा उत्सव 2024 का भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा किया जा रहा है। 2017 से हर साल गंगा उत्सव का आयोजन गंगा नदी को 'राष्ट्रीय नदी' घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जाता है।
क्या है गंगा उत्सव कार्यक्रम?
गंगा उत्सव 2024 का आयोजन राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा 4 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर किया जा रहा है। एनएमसीजी हर वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन गंगा नदी को 'राष्ट्रीय नदी' घोषित किए जाने की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में करता है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, इसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता को उजागर करना और स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम का आठवां संस्करण होगा और पहली बार यह नदी के किनारे मनाया जाएगा। यह आयोजन गंगा बेसिन वाले राज्यों के 139 जिलों में जिला गंगा समितियों द्वारा भी मनाया जाएगा। इसके अलावा, प्रत्येक राज्य में एक मुख्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष के कार्यक्रम को नदी उत्सव के रूप में एक मॉडल कार्यक्रम के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अंतर्गत रिवर सिटी एलांयस के तत्वावधान में कई नदी शहरों द्वारा इसमें भाग लेने की संभावना है। आरसीए की परिकल्पना भारत में नदियों के किनारे बसे शहरों के लिए एक समर्पित मंच के रूप में की गई है जहां शहरी नदियों की हालत में सुधार करने से जुड़े पहलुओं और क्षमता निर्माण पर ठोस चर्चा किया जा सके।
विज्ञापन
आरसीए ने देश से आगे बढ़ते हुए मिसिसिपी नदी के किनारे बसे 124 शहरों/कस्बों का प्रतिनिधित्व करने वाले मिसिसिपी नदी शहरों और कस्बों की पहल (एमआरसीटीआई) के साथ समझौता किया। इसे मिसिसिपी रिवर अलायंस के नाम से भी
क्या है मिसिसिपी रिवर अलायंस?
मिसिसिपी रिवर अलायंस मिसिसिपी नदी घाटी के स्थानीय सरकारों का एक संगठन है जो मध्य अमेरिकी के मिसिसिपी नदी क्षेत्र के लिए एक नई, प्रभावशाली और स्वतंत्र आवाज बनाने के लिए 2012 में एक साथ आए थे। मिसिसिपी रिवर अलायंस दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण कार्यशील नदी के किनारे बसे शहरों को एक साझा आवाज देता है।
दिसंबर 2023 में दुबई में सीओपी 28 सम्मेलन में एनएमसीजी ने अमेरिका के मिसिसिपी रिवर सिटीज एंड टाउन्स इनिशिएटिव (एमआरसीटीआई) के साथ समझौता किया, जिससे भारत का रिवर सिटीज एलायंस वैश्विक हुआ। इस महत्वपूर्ण समझौते के जरिए एनएमसीजी ने ग्लोबल रिवर सिटीज एलायंस (जीआरसीए) का भी शुभारम्भ किया। आरसीए ने भारत को 267 ग्लोबल रिवर सिटीज की सदस्यता दिलाकर अपनी ताकत का विस्तार किया। इसमें अब भारत सहित अमेरिका और डेनमार्क भी शामिल है। जीआरसीए का आधिकारिक शुभारम्भ 10 दिसंबर 2023 को हुआ।