फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission Hungary for Cargo: Railways will share 27 to 45 percent of freight traffic add 52 districts in the new campaign

मिशन हंगरी फॉर कार्गो: माल ढुलाई का हिस्सा 27 से 45 फीसदी करेगा रेलवे, नई मुहिम में जोड़े 52 जिले

Sun, 06 Mar 2022 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Mar 2022 09:14 PM IST
सार

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, माल परिवहन में राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर की बाजार हिस्सेदारी लगातार कम हो रही है और यह सड़क और यहां तक क जलमार्ग जैसे परिवहन के अन्य साधनों पर अपना प्रभुत्व खो रहा है।

विज्ञापन
Mission Hungary for Cargo: Railways will share 27 to 45 percent of freight traffic add 52 districts in the new campaign
मालगाड़ी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रेलवे देशभर के उन जिलों की ‘मैपिंग’ कर रही है जहां खनन होता है, ताकि उन्हें रेल नेटवर्क से जोड़ा जा सके और माल ढुलाई में बड़ा हिस्सा प्राप्त किया जा सके। ‘मिशन हंगरी फॉर कार्गो’ पहल के तहत रेलवे ने माल ढुलाई के क्षेत्र में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी को 27 से बढ़ाकर 45 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत मंडलों को जिलों की पहचान करने और वहां की खदानों के कुल उत्पाद के सर्वेक्षण का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय ने अब तक देशभर में खदानों के 100 मीट्रिक टन उत्पादन क्षमता के सर्वेक्षण को मंजूरी दी है। अब तक 52 जिलों की पहचान की गई है। इनमें तिनसुकिया, रायगंज, कोरबा और दंतेवाड़ा शामिल हैं। उत्पादों में कोयला, लौह अयस्क और बॉक्साइट चूना पत्थर शामिल है जिनका रेलवे प्रतिस्पर्धी कीमतों पर परिवहन करना चाहती है।
विज्ञापन


आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, माल परिवहन में राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर की बाजार हिस्सेदारी लगातार कम हो रही है और यह सड़क और यहां तक क जलमार्ग जैसे परिवहन के अन्य साधनों पर अपना प्रभुत्व खो रहा है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने सभी क्षेत्रों में अपनी व्यावसायिक विकास इकाइयों को अपने क्षेत्रों में प्रत्येक प्रमुख वस्तु के बारे में विस्तार से जानने और नए उत्पादों को जोड़ने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed