फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission Chandrayan 2 : spaceship reached in third orbit of Earth successfully

मिशन चंद्रयान-2 : अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम, धरती की तीसरी कक्षा में पहुंचा यान

Mon, 29 Jul 2019 10:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 29 Jul 2019 10:03 PM IST
सार

  • 989 सेकंड में प्रपल्शन के जरिए सफलतापूर्वक बदली धरती की कक्षा
  • इसरो ने ट्वीट कर कहा, तय मानकों के मुताबिक काम कर रहा है यान
  •  14 अगस्त को चांद की कक्षा की ओर रवाना होगा, 20 को पहुंचेगा
  • सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा लैंडर 'विक्रम' 

विज्ञापन
Mission Chandrayan 2 : spaceship reached in third orbit of Earth successfully
चंद्रयान-2 (फाइल फोटो) - फोटो : इसरो

विस्तार

देश का दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2 कामयाबी की नित नई ऊंचाइयां छूते हुए चांद के और करीब पहुंच गया है। योजना के मुताबिक, चंद्रयान-2 ने सोमवार को दोपहर बाद 3:12 बजे धरती की तीसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है। चंद्रयान-2 ने यह काम 989 सेकंड में प्रपल्शन सिस्टम के जरिए धरती की कक्षा बदलने को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


अब यान धरती की 276 गुणा 7,192 किमी के दायरे में धरती की इस कक्षा में रहेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। अब तक इसरो चंद्रयान-2 को धरती की पहली और दूसरी कक्षाओं में क्रमश: 24 और 26 जुलाई को सफलतापूर्वक प्रवेश करा चुका है।
विज्ञापन



इसरो ने कहा है कि यान की सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। यह धरती की कक्षाओं को पार करते हुए चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। यान तय मानकों के मुताबिक काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया था।  

दो अगस्त को पहुंचेगा धरती की चौथी कक्षा में

इसरो ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक चंद्रयान-2 दो अगस्त को दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच चौथी कक्षा में पहुंचाया जाएगा। यह प्रक्रिया छह अगस्त तक चलेगी। चंद्रयान-2 छह अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा।

14 अगस्त को चांद की कक्षा की ओर होगा रवाना

इसरो के अनुसार, चंद्रयान-2 को धरती की चार कक्षाओं से गुजारे जाने के बाद यह 14 अगस्त को चांद की कक्षा की ओर रवाना कर दिया जाएगा। 20 अगस्त को ही यह चांद की कक्षा में पहुंचेगा। इसके बाद 11 दिन यानी 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा। 

एक सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा। पांच दिन की यात्रा के बाद सात सितंबर को विक्रम चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। इसके करीब चार घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से निकलकर चांद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करने के लिए उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed