{"_id":"6471548cd0eda6b86103bcb5","slug":"mission-2024-bjp-will-form-116-groups-for-450-seats-in-lok-sabha-election-know-about-target-of-party-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mission 2024: 450 सीटों के लिए BJP बनाएगी 116 समूह, जीती सीटें बचाने और नुकसान की भरपाई लक्ष्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mission 2024: 450 सीटों के लिए BJP बनाएगी 116 समूह, जीती सीटें बचाने और नुकसान की भरपाई लक्ष्य
Sat, 27 May 2023 06:23 AM IST
देव कश्यप
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 27 May 2023 06:23 AM IST
विज्ञापन
संसद भवन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने मेगा प्लान तैयार किया है। पार्टी की योजना लोकसभा की तीन से पांच सीटों का समूह (क्लस्टर) बनाकर चुनाव तक इसकी तीन स्तरीय निगरानी और जिम्मेदारी तय करने की है। चुनाव संपन्न होने तक ए, बी व सी तीन श्रेणियों के नेता खुद से जुड़े समूह की सीटों पर तय की गई जिम्मेदारी निभाएंगे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 85 सीटों को तीन से पांच लोकसभा समूहों में बांटने और जिम्मेदारी तय करने का काम उच्च स्तर पर पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
इनमें ए श्रेणी में केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को, बी श्रेणी में वरिष्ठ नेताओं और दूसरे राज्यों के सांसदों और सी श्रेणी में स्थानीय नेताओं को रखा गया है। आगामी 30 जनवरी को पार्टी के महा संपर्क अभियान के साथ ही तीनों ही श्रेणियों के नेता अगले आठ माह तक अपने क्लस्टर से जुड़े रहेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इनमें ए श्रेणी के नेता सत्ता विरोधी लहर को पहचानने और उसे दुरुस्त करेंगे। साथ ही इन पर सांगठनिक कार्यों को पूरा करने, जनसभाएं करने और स्थानीय लोगों की समस्याओं को दूर करने का जिम्मा होगा। सी श्रेणी में शामिल नेता जमीन पर काम करने के साथ पार्टी के कार्यक्रम आयोजित करेंगे जबकि बी श्रेणी में शामिल नेता इन कार्यक्रमों की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
जीती सीटें बचाने व नुकसान की भरपाई लक्ष्य
आगामी चुनाव में पार्टी के पास तेलंगाना को छोड़ विस्तार की संभावना वाला राज्य नहीं है। ऐसे में पार्टी की चुनौती जीती हुई 303 सीटें बरकरार रखने और यहां होने वाले नुकसान की भरपाई उन 144 सीटों से पूरी करने की है, जहां पार्टी दूसरे या तीसरे स्थान पर रही थी। पार्टी ने इन सीटों के अतिरिक्त केरल और तमिलनाडु की भी कुछ सीटों को क्लस्टर बनाने चिन्हित किया है।
विज्ञापन
यूपी-उत्तराखंड में कहां किसे मिली जिम्मेदारी
पार्टी ने डुमरियागंज, कुशीनगर, महाराजगंज और गोरखपुर सीटों के लिए ग्रुप ए में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, ग्रुप बी में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, ग्रुप सी में गोरखपुर के उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव को रखा है। कैराना, मुजफ्फरनगर, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार सीट पर ग्रुप ए, बी, सी में क्रमश: गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल, सांसद विवेक ठाकुर और बुलंदशहर के पूर्व अध्यक्ष डीके शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
बिजनौर, नगीना और सहारनपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद रमेश विधुड़ी और प्रदेश के मंत्री विजय शिवहरे को, बांसगाव, देवरिया, सलेमपुर, आजमगढ़ और बलिया क्लस्टर की जिम्मेदारी उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी और कुशीनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही को दी गई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा गुप्ता और पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को लालगंज, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, रायबरेली की जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रुप ए : यूपी-उत्तराखंड के क्लस्टर के लिए ग्रुप ए में मीनाक्षी लेखी, एसपी सिंह बघेल, राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, अन्नपूर्णा देवी और शाहनवाज हुसैन को रखा गया है।