फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission 2024: BJP plans mega PM rallies to bolster standing in 144 identified seats

Mission 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कसी कमर, खास 144 सीटों पर जीत के लिए बनाया 'मास्टर प्लान'

Sat, 08 Oct 2022 09:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 08 Oct 2022 09:18 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इसी क्रम में, भाजपा उन सीटों पर अपना विशेष फोकस कर रही है, जहां 2019 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने इन सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 'क्लस्टर प्लान' तैयार किया है।

विज्ञापन
Mission 2024: BJP plans mega PM rallies to bolster standing in 144 identified seats
पीएम मोदी की रैली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनावों में अब दो साल का समय भी नहीं बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से अपने-अपने दांव चलने शुरू कर दिए हैं। जहां विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए एक साथ आने की अपील कर रहे हैं। वहीं भाजपा भी मिशन मोड में आ गई है। भाजपा का दामन छोड़ने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार आए दिन कई राज्यों के नेताओं से मुलाकात-पर मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी अपनी साख को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। पिछले लोकसभा चुनावों से इस बार के हालात जुदा हैं। ऐसे में भाजपा चुनावों की तैयारियों में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। अमित शाह से लेकर जेपी नड्डा और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसीा क्रम में भाजपा ने एक ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया है जो विपक्षियों को चित्त कर सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

भाजपा लगाना चाह रही जीत की हैट्रिक

Mission 2024: BJP plans mega PM rallies to bolster standing in 144 identified seats
भाजपा - फोटो : Social Media
दरअसल, भाजपा इस बार जीत की हैट्रिक लगाना चाह रही है। उसका फोकस जीती हुई सीटों पर दोबारा जीत दर्ज करने के साथ ही उन सीटों पर विशेष रूप से हैं जहां पार्टी या तो दूसरे या तीसरे नंबर पर रही थी। इसी बाबत, भाजपा ने देश भर में चुनी गई 144 सीटों पर पीएम मोदी की मेगा रैली कराने की योजना बनाई है। 

 
विज्ञापन

इन खास सीटों के लिए भाजपा का खास प्लान

Mission 2024: BJP plans mega PM rallies to bolster standing in 144 identified seats
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने जिन 144 सीटों के लिए अपना मास्टर प्लान तैयार किया है, उनमें ज्यादातर सीटें पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, तमिलनाडु जैसे राज्यों की हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा सीटें पश्चिम बंगाल की हैं। बंगाल के बाद फिर ज्यादातर सीटें दक्षिण भारतीय राज्यों की है। इन 144 सीटों में अधिकांश वे सीटें हैं जहां साल 2019 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा इन सीटों पर अपना विशेष फोकस कर रही है। सूत्रों के मुताबिक,  शनिवार को पार्टी ने इन सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 'क्लस्टर प्लान' तैयार किया है।

 
विज्ञापन

पहले ही तैयार कर लिया मास्टर प्लान

Mission 2024: BJP plans mega PM rallies to bolster standing in 144 identified seats
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा - फोटो : Social Media
इन सीटों के लिए भाजपा ने पहले से ही रोडमैप तैयार कर लिया था। विस्तृत योजना के पहले चरण में इन 144 सीटों के लिए बड़े केंद्रीय मंत्रियों जिम्मेदारी तय कर दी गई थी। इन केंद्रीय मंत्रियों को इन सीटों का दौरा करने और भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के साथ बैठक करने के लिए कहा गया था।

2019 में भी मिला था फायदा
गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 303 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत की सरकार बनाई थी। उस चुनाव में भी बीजेपी ने इसी तरह का मास्टर प्लान तैयार किया था। भाजपा को उस प्लान का फायदा भी मिला था। तब 2019 में भाजपा ने 2014 की 282 सीटों की तुलना में 300 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed