{"_id":"5ad7cf844f1c1ba67f8b559c","slug":"mission-2019-amit-shah-has-changed-many-state-presidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन-2019: शाह ने कसे संगठन के पेच, बदले कई प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मिशन-2019: शाह ने कसे संगठन के पेच, बदले कई प्रदेश अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Apr 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यों में संगठन के पेच कसने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में बुधवार को मध्य प्रदेश पार्टी की कमान नंदकुमार सिंह चौहान की जगह जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को सौंप दी गई। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का इस्तीफा ले लिया गया है। उनकी जगह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पार्टी की कमान सौंपी जाएगी। इसी तरह आंध्र प्रदेश के मौजूदा अध्यक्ष के. हरि बाबू की जगह एनटी रामाराव की बेटी डी. पुरंदेश्वरी को राज्य संगठन की कमान दिए जाने की चर्चा है। परनामी, चौहान और हरि बाबू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में शाह ने सभी राज्यों के संगठन की स्थिति की समीक्षा की है। इस क्रम में करीब एक दर्जन राज्यों में बदलाव का खाका तैयार किया गया है। मध्य प्रदेश में शाह की पहली पसंद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे मगर उनके इनकार करने के बाद लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक और लगातार तीसरी बार सांसद बने राकेश सिंह के नाम पर सहमति बनी। पंजाब में पहले ही विजय सांपला की जगह श्वेत मलिक को संगठन की कमान दी जा चुकी है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के लिए परनामी की जगह शेखावत के नाम पर सहमति बन गई है। शेखावत के ग्रीस दौरे पर होने के कारण फिलहाल उनके नाम की घोषणा नहीं की गई है। उनके नाम की घोषणा शुक्रवार को किए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शेखावत संघ की पसंद हैं और राज्य में सरकार और सत्ता के बीच संतुलन साधने के लिए ही उनके नाम पर सहमति बनी है। परनामी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खेमे का माना जाता है।
विज्ञापन
हरियाणा में जल्द बड़ा फेरबदल
शाह ने हरियाणा में सरकार के साथ-साथ संगठन में अहम बदलाव खाका खींचा है। इसके तहत अध्यक्ष सुभाष बराला समेत खट्टर मंत्रिमंडल के ज्यादातर वरिष्ठ मंत्रियों को हटाने का प्रस्ताव है। शाह के कर्नाटक चुनाव में व्यस्त होने के कारण फिलहाल इस पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।