फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Missing journalist's charred body found in North Andaman, 4 arrested Latest News Update

North Andaman: उत्तरी अंडमान में लापता पत्रकार का जला हुआ शव मिला; एक महिला समेत चार को हिरासत में लिया गया

Wed, 02 Apr 2025 12:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, पोर्ट ब्लेयर
पीटीआई, पोर्ट ब्लेयर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Apr 2025 12:14 PM IST
सार

38 साल के एक पत्रकार का शव उत्तरी अंडमान जिले से बरामद किया गया है। वे 29 मार्च से लापता थे। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। जांच में पता चला कि कुछ महीने पहले भी शाहदेब पर कुछ स्थानीय गुंडों ने हमला किया था। हमला उस वक्त किया गया था, जब वह इलाके में अवैध शराब रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए बाजार की कवरेज कर रहे थे।

विज्ञापन
Missing journalist's charred body found in North Andaman, 4 arrested Latest News Update
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

29 मार्च से लापता 38 वर्षीय पत्रकार का जला हुआ शव उत्तरी अंडमान जिले के एक खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि 'रिपब्लिक अंडमान' नामक स्थानीय समाचार चैनल के मालिक शाहदेब डे का शव मंगलवार को डिगलीपुर के देशबंधु नगर के एक खेत में मिला। उत्तर और मध्य अंडमान जिले की पुलिस अधीक्षक श्वेता के सुगाथन ने कहा, 'यह एक हत्या का मामला है। हमने एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे का असली मकसद जांच के बाद ही सामने आएगा। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला से जुड़ी व्यक्तिगत दुश्मनी की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान डिगलीपुर में बार सह रेस्तरां चलाने वाले गंगैया, उनके दो कर्मचारी रामा सुब्रमण्यम व रमेश और एक स्थानीय महिला बिटिका मलिक के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, 'हमारी जांच अभी पूरी नहीं हुई है, क्योंकि हम हत्या के पीछे के सटीक मकसद के बारे में और अधिक जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


शव को आग लगाकर ठिकाने लगा दिया
एसपी ने कहा, 'गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि 29 मार्च को रात करीब 8 बजे बिटिका ने शाहदेब को डिगलीपुर स्थित नेहरू युवा केंद्र में मिलने के लिए बुलाया था। शाहदेब वहां गए, जहां गंगैया के कर्मचारी राम सुब्रमण्यम ने उन्हें किसी चीज से मारा। इससे वह फर्श पर गिर पड़े। सुब्रमण्यम पहले से ही बिटिका के साथ पीड़ित का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद वे शव को देशबंधु नगर में एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने शव को आग लगाकर ठिकाने लगा दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों के बयान विरोधाभासी
एसपी ने कहा, 'गिरफ्तार किए गए लोगों की ओर से दिए गए बयान विरोधाभासी हैं। हम उनके बयानों की दोबारा जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे पुलिस को गुमराह कर रहे हैं या नहीं। आज सुबह पोर्ट ब्लेयर से फोरेंसिक विज्ञान विभाग की एक टीम डिगलीपुर पहुंची और उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक विज्ञान रिपोर्ट के बाद हम और जानकारी साझा करेंगे।' 

अवैध मिट्टी कटाई, लकड़ी तस्करी, अवैध शराब रैकेट और जुए के खिलाफ मुखर थे
शाहदेब कथित अवैध मिट्टी कटाई, लकड़ी तस्करी, अवैध शराब रैकेट और जुए के खिलाफ मुखर थे। 29 मार्च को शाम करीब 7.49 बजे शाहदेब को डिगलीपुर मछली बाजार में देखा गया और फिर करीब 8.11 बजे उसने अपनी पत्नी को फोन करके बताया कि वह मधुपुर में है और उसे स्थानीय बाजार तक पहुंचने में एक घंटा लगेगा। शाहदेब के रिश्तेदार आलोक बारुई ने बताया, 'वह आमतौर पर रात 8.30 से 9 बजे के बीच घर लौटते हैं, लेकिन शनिवार को वह घर नहीं लौटा। करीब 8.11 बजे उसने अपनी पत्नी को आखिरी बार फोन किया और तब से उसका कोई पता नहीं चला। उसका सेल फोन बंद था।'


कुछ महीने पहले ही शाहदेब पर कुछ स्थानीय गुंडों ने हमला किया था
जांच में पता चला कि कुछ महीने पहले ही शाहदेब पर कुछ स्थानीय गुंडों ने हमला किया था। हमला उस वक्त किया गया था, जब वह इलाके में अवैध शराब रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए बाजार की कवरेज कर रहे थे। शाहदेब के एक करीबी दोस्त ने बताया कि व पिछले तीन सालों से यह न्यूज चैनल चला रहे थे। हम मामले की गहन जांच चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed