फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   miscreants try to set fire TMC worker in Purba Medinipur West Bengal Big News in Hindi

Big News: बंगाल के मेदिनीपुर में टीएमसी कार्यकर्ता को जिंदा जलाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच जारी

Tue, 18 Jul 2023 05:58 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 18 Jul 2023 05:58 AM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते कि किसने किस पर हमला किया या क्या उस व्यक्ति को किसी दुर्घटना में चोटें आईं।

विज्ञापन
miscreants try to set fire TMC worker in Purba Medinipur West Bengal Big News in Hindi
TMC worker injured - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पूरब मेदिनीपुर जिले का है। यहां खेजुरी में सोमवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को जिंदा जलाने की कोशिश की। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि नरेंद्रनाथ माझी नाम के टीएमसी कार्यकर्ता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते कि किसने किस पर हमला किया या क्या उस व्यक्ति को किसी दुर्घटना में चोटें आईं।
विज्ञापन


बता दें, हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों से संबंधित हिंसा के बीच यह घटना हुई है। स्थानीय टीएमसी नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृत्रिम आंख की मदद से हुई गैंगस्टर के जले हुए शव की पहचान
इधर, ओडिशा में एक गैंगस्टर के बुरी तरह जले हुए शव की पहचान कृत्रिम आंख से हुई। जबरन वसूली और अन्य अपराधों में कथित रूप से शामिल गैंगस्टर प्रताप उर्फ बिभू साहू के जले हुए शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके विरोधी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 31 मई की शाम को केंद्रपाड़ा जिले में साहू के गांव से बंदूक की नोक पर आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया था। बाद में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। 

साहू की पत्नी सौदामिनी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक जून को जाजपुर जिले के तमका पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक जंगल में एक जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम जांच के दौरान डॉक्टरों को एक कृत्रिम आंख मिली, जिसकी पहचान पत्नी सौदामिनी ने अपने पति के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट पर टिप्पणी...अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से न्यायपालिका पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिकाकर्ता ने टिप्पणियों पर स्वत: संज्ञान लेने और उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मांग की।

गले में झूले की रस्सी फंसने से 14 वर्षीय बच्चे की मौत
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक बच्चे (14) के गले में झूले की रस्सी फंसने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक श्रीशा आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बेलथांगडी तालुक के मलावंतिगे में अपने घर के पास खेलते समय उसकी गर्दन रस्सी में फंस गई। बहन ने माता-पिता को जाकर इस बारे में बताया तो उसे लेकर निजी अस्पताल रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश में एक और टमाटर किसान की हत्या
देशभर में टमाटर की आसमान छूती कीमतों के बीच आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में एक हफ्ते के भीतर दूसरे टमाटर किसान की कुछ अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। मधुकर रेड्डी की रविवार की मध्यरात्रि को कुछ बदमाशों ने उस समय गला घोटकर हत्या कर दी जब, वह पेटा टिप्पा समुद्रा में फसल की निगरानी कर रहे थे। डीएसपी केसप्पा ने कहा, हम सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले, अन्नामय्या जिले में एक टमाटर किसान की बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके बाद किसान के पास से 30 लाख रुपये लूट लिए गए, जो उसने टमाटर बेचकर कमाए थे।


मणिपुर में ग्राम रक्षा दल पर हमले में एक व्यक्ति की मौत
मणिपुर के कांगपोकपी जिले के लाइमाटन थांगबुह गांव में हथियारों से लैस हमलावरों ने ग्राम रक्षा बल पर हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक, गांव से महिलाओं और बच्चों को चुराचांदपुर ले जाया जा रहा था। उनकी सुरक्षा में ग्राम रक्षा बल तैनात थे, जब यह घटना घटी। रविवार को करीब 30 लोग एक पहाड़ी पर चढ़ गए और हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed