फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Miscreants pelt stones at Vande Bharat Express in Keralas Kannur second such incident in state

Kerala: कन्नूर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने किया पथराव, राज्य में दो सप्ताह के भीतर दूसरी घटना

Mon, 08 May 2023 09:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 May 2023 09:19 PM IST
सार

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सूचना के अनुसार पथराव की यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन दोपहर तीन बजकर 3 मिनट पर वलपट्टनम और कन्नूर चिराकल के बीच से गुजर रही थी।

विज्ञापन
Miscreants pelt stones at Vande Bharat Express in Keralas Kannur second such incident in state
वंदे भारत ट्रेन, केरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में शुरू की गई कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर निशाना बनाया। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब नजर में आई जब रेलवे अधिकारियों ने उत्तरी केरल के वलापट्टनम इलाके से गुजर रही ट्रेन की एक खिड़की के शीशे पर कथित तौर पर पथराव के कारण खरोंच देखी। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया कि ट्रेन पर उस समय पथराव किया गया जब वह वलापट्टनम से गुजर रही थी।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना वलपट्टनम सीमा पर हुई थी, लेकिन एक जांच शुरू की गई है, और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी उपाय किए गए हैं। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सूचना के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन दोपहर तीन बजकर 3 मिनट पर वलपट्टनम और कन्नूर चिराकल के बीच से गुजर रही थी। ट्रेन कासरगोड से तिरुवनंतपुरम जा रही थी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम से राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी। उसके बाद से केरल में इस तरह की यह दूसरी घटना है। पिछले हफ्ते अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर ट्रेन पर उस समय पथराव किया था जब वह मलप्पुरम जिले में तिरुनावाया और तिरुर के बीच एक इलाके से गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed